यूएई का यह 'पाकिस्तानी' भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा, रोहित शर्मा की तरह है सिक्स हिटिंग मशीन
Updated on
10-09-2025 05:38 PM
नई दिल्ली: दुबई और अबू धाबी में एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान का आगाज आज यानी 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ करने वाली है। कहने को तो यूएई के सामने भारत काफी ज्यादा मजबूत टीम है। लेकिन, क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है।
इसलिए सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम को कम नहीं आक रही होगी। वहीं अब हम आपको बताने जा रहे हैं यूएई के उस पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी के बारे में जो भारत को इस मैच में परेशान कर सकता है।
29 साल के यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। बता दें कि वसीम पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं। उनका जन्म पाकिस्तान के मियां चन्नू में हुआ था। हालांकि, फिर वह यूएई शिफ्ट हो गए और अब उनके लिए ही क्रिकेट खेलते हैं। वसीम ने 2021 में यूएई के लिए डेब्यू किया था। यूएई के कप्तान लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। यह भी भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की तरह सिक्स हिटिंग मशीन हैं। भारत को मुहम्मद वसीम के लिए खास प्लान बनाकर आना होगा। क्योंकि, अगर वह चले तो बड़ी पारी खेल सकते हैं।
टी20आई में छक्कों के मामले में सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे
टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 205 छक्के अपने पूरे टी20आई करियर में लगाए थे। हालांकि, इस लिस्ट में ठीक पीछे मुहम्मद वसीम हैं। वसीम ने अब तक 82 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 155.7 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2922 रन बनाए हैं। वसीम ने 180 छक्के और 234 चौके भी लगाए हैं।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…