जाहिलियत की हद है! भारत से हार के पर पाकिस्तानी मांगने लगा भारत से भीख, बोला- प्लीज अगला मैच मत खेलो

Updated on 15-09-2025 01:05 PM
दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के फैंस अपनी टीम से बुरी तरह से नाराज हैं। फैंस के रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहां उनके फैंस अपनी ही टीम को जमकर सुना रहे है। भारत ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीता और जीत के साथ ही एक ओर जहां भारत में जश्न का माहौल है वहीं पूरे पाकिस्तान में मातम छा गया है। इसी बीच एक पाकिस्तानी फैन का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है।

भारत से मिली हार के बाद एक पाकिस्तानी फैन ने टीम इंडिया से रिक्वेस्ट की है कि वह कुछ भी करके एशिया कप में सुपर 4 में होने वाले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम का बॉयकॉट करें ताकि उनकी टीम किसी भी तरह से फाइनल में पहुंच जाए। पाकिस्तानी फैन से जब ये पूछा गया कि फाइनल में भी तो टीम इंडिया से सामना होगा, तो ये फैन कहता है कि फाइनल में हार झेल लेंगे, लेकिन कम से कम फाइनल में पहुंचने का सुख दे दो। इसी बीच एक पाकिस्तानी फैन ने कहा कि वह लंदन से दुबई सिर्फ इस मुकाबले को देखने के लिए लाखों रुपये खर्च करके वहां पहुंचा था और उन्हें फिर से निराशा हाथ लगी है।

टीम इंडिया ने किया डबल बेइज्जत

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को न सिर्फ इस मुकाबले में हारकर बेइज्जत किया है, बल्कि टीम इंडिया ने मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी के साथ हाथ नहीं मिलाया। मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम हाथ मिलाने के लिए इंतजार करती रही, लेकिन टीम इंडिया ने साफ संदेश दिया कि जिस देश ने हमारे मासूम भारतीय नागरिकों को मारा है उस देश से हम हाथ नहीं मिला सकते। टीम इंडिया के इस कदम के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है

कैसा रहा मैच का हाल

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में बात करें तो, इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और उनकी टीम सिर्फ 127 रन ही बना सकी। इसके बाद टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में 131 रन बनाकर इस मुकाबले को अपने नाम किया। टीम इंडिया की जीत में कुलदीप यादव ने सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 विकेट झटके। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…