अब सेना को कार्बन फ्रैब्रिक और कंपोजिट मैटेरियल की सप्लाई करेगी यह देशी कंपनी

Updated on 12-02-2026 01:06 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जबसे ' मेक इन इंडिया ' (Make in India) का नारा दिया है, देशी कंपनियां हर क्षेत्र में दखल जमाने लगी है। एक जमाना था जबकि सेना के लिए एडवांस कार्बन फैब्रिक (Advance Carbon Fabric) और हाई-पर्फोमेंस कंपोजिट मैटेरियल (Composite Matarial) की आपूर्ति विदेशों से होती थी। लेकिन अब भारत में भी इन चीजों का निर्माण होने लगा है। खबर आई है कि रेयॉन बेस्ड कार्बन फैब्रिक बनाने वाली भारतीय कंपनी अग्निवस्त्रा प्राइवेट लिमिटेड (Agneevasthraa Pvt Ltd) ने भारतीय सेना के साथ इन चीजों की सप्लाई का एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।

MOU में क्या है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस समझौते में भारतीय सेना के लिए एडवांस कार्बन और एलाइड मैटैरियल की कस्टम (विशेष रूप से) डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग शामिल है। इन वस्तुओं की विशेष रूप से इंजीनियरिंग की जाएगी ताकि वे क्रिटिकल अैर हाई-स्टेक डिफेंस एप्लिकेशन में यूज हो सकें।

इसरो और डीआरडीओ की सप्लायर है कंपनी

तमिलनाडु की कंपनी अग्निवस्त्रा की स्थापना 2008 में हुई है और 2012 में यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में कार्बन फैब्रिक की सप्लायर के रूप में अर्हता प्राप्त कर ली। कार्बन फैब्रिक रॉकेट कंपोनेंट का एक महत्वपूर्ण रॉ मैटेररियल होता है। साथ ही इसका मिसाइल, स्पेस शटल और सैटेलाइट में भी उपयोग होता है। स्पेस मिशन के प्रोजेक्ट में भी इसका उपयोग होता है। भारत के महत्वपूर्ण स्पेस लॉन्चिंग प्रोजेक्ट PSLV, GSLV और LVMK3 के लिए इस कंपनी ने कार्बन फैब्रिक की सप्लाई की है। साथ ही यह कंपनी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की भी सप्लायर है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…