उन्हें सही से क्रेडिट नहीं मिलता... गौतम गंभीर-अजीत अगरकर के लिए धड़का युवराज सिंह का दिल, यूं कहीं मन की बात

Updated on 10-07-2025 02:26 PM
लंदन: भारतीय टीम को मंगलवार रात एक चैरिटी कार्यक्रम में कुछ पूर्व खिलाड़ियों के साथ समय बिताने का मौका मिला। इस दौरान उन्हें एजबेस्टन में मिली शानदार जीत के लिए दिग्गज खिलाड़ियों ने सराहा । इस कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, ब्रायन लारा, आशीष नेहरा, क्रिस गेल और केविन पीटरसन जैसे सितारों ने भारतीय टीम के सीरीज में जबरदस्त वापसी की खूब तारीफ की।

युवराज सिंह, जो शुभमन गिल के शुरुआती गुरुओं में से एक रहे हैं, उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर जोर दिया।

युवराज सिंह ने अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को सराहा

युवराज सिंह ने YOUWECAN फाउंडेशन के माध्यम से कैंसर के इलाज के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित इस गाला डिनर में कहा, 'जब टीम अच्छा करती है तो अगरकर और गौतम को पर्याप्त श्रेय नहीं मिलता। जब टीम हारती है तो उनकी आलोचना होती है। जब से अगरकर मुख्य चयनकर्ता बने हैं, भारत ने वनडे विश्व कप का फाइनल खेला है, टी20 विश्व कप जीता है, चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और अब उन्होंने एजबेस्टन में इतिहास रचा है।' वे दोनों बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

युवी ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत की भी की तारीफ

युवराज ने यह भी कहा कि गिल और ऋषभ पंत दोनों टीम के साथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने गिल को बहुत कम उम्र से देखा है। उन्होंने कहा, 'मैंने गिल का विकास देखा है। वह हमेशा टीम में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी को बखूबी संभाला है और वह इस काम के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं। मुझे कहना होगा कि जिस तरह से ऋषभ पंत दुर्घटना से वापस आए हैं और अब इस नेतृत्व समूह का हिस्सा हैं वह शानदार रहे हैं।'

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…