तूफानी गेंदबाज और छक्का उड़ाने में माहिर, मार्को यानसेन को खरीदने के लिए भिड़ जाएगी ये तीन फ्रैंचाइजी

Updated on 15-11-2024 02:22 PM
सेंचुरियन में भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ तीसरे T20I में मार्को यानसेन ने एक धमाकेदार पारी खेलकर हर किसी को हैरान कर दिया था 6 फुट 10 इंच लंबे यानसेन ने सिर्फ 16 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी थी। 17 गेंदों में 54 रन की पारी में इस बल्लेबाज ने पांच छक्के और चार चौके लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 317.64 का रहा। अब आईपीएल 2025 में उन पर एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन फ्रैंचाइजियों की नजर है।

मुंबई इंडियंस ऑक्शन में मार्को यानसेन को इसलिए निशाना बना सकती है क्योंकि उनके पास बाउंसर फेंकने और गेंद को स्विंग करने की क्षमता है। यानसेन, जसप्रीत बुमराह के साथ मुंबई के तेज आक्रमण को मजबूत करेंगे। एमआई का बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को सपोर्ट करने का पुराना इतिहास रहा है। यानसेन के भाई डुआन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मिचेल जॉनसन और मिच मैक्लेनाघन जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के लिए छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें एक गेंदबाज संदीप शर्मा और बाकी बल्लेबाज हैं। नीलामी में अगर राजस्थान रॉयल्स मार्को यानसेन को अपने साथ जोड़ने में कामयाब होते हैं तो सोने में सुहागा हो जाएगा। टीम ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और ट्रेंट बोल्ट रिलीज कर दिया है इसलिए यानसेन को शामिल करने से उस तरह के गेंदबाज की वापसी होगी। साथ ही टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी आएगा जो निचले क्रम में बल्ले से भी अहम योगदान दे सकता है। यानसेन जबरदस्त ऑलराउंड क्षमता लेकर आते हैं।


लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल 2025 के लिए पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें दो तेज गेंदबाज मयंक यादव और मोहसिन खान शामिल हैं। मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पंड्या के रिलीज होने के बाद मार्को यानसेन को अपने स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है। क्रुणाल और स्टोइनिस दोनों के लिए पिछला सीजन बेहद ही साधारण रहा था। यानसेन अगर लखनऊ में आते हैं तो मोहसिन खान के साथ नई गेंद फेकेंगे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…