ग्रैंड फिनाले में होंगे ये 4 धाकड़ फाइनलिस्‍ट, कौन बनेगा विनर? 8 की क‍िस्‍मत का फैसला बाकी

Updated on 19-02-2026 01:58 PM
एक दो नहीं, पूरे 50 सेलिब्रिटी कंटेस्‍टेंट्स के साथ शुरू हुआ रियलिटी शो The 50 अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है। इसी महीने 1 फरवरी को यह शो टीवी और ओटीटी, दोनों पर एकसाथ शुरू हुआ। बीते 19-20 दिनों से यह अपने खेल से ज्यादा लड़ाई-झगड़ों, बॉडी शेमिंग, थप्‍पड़ मारने जैसी हरकतों के कारण सुर्ख‍ियों में रहा है। शो में टीवी और सोशल मीडिया के सितारों की पूरी फौज है। अब इसे इसके 4 फाइनलिस्‍ट मिल गए हैं, जिनके बीच विनर बनने की जंग होगी। यह शो अपने ग्रैंड फिनाले एपिसोड तक पहुंच गया है।

'द 50' की जब शुरुआत हुई थी, तब ऐसा लग रहा था कि प्रिंस नरूला, करण पटेल, रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, जैसे बड़े दिग्‍गज नाम के बीच ख‍िताबी मुकाबला होगा। लेकिन फिलहाल 'टिकट टू फ‍िनाले' जीतने वाले 4 नामों में ये सितारे शामिल नहीं हैं। हालांकि, इस शो को रीयलटाइम शूट नहीं किया गया है। यानी यह पहले से ही शूट हो चुका है।

श‍िव ठाकरे, फैजू, रजत दलाल, काका ने जीता 'ट‍िकट टू फ‍िनाले'

इससे पहले 'द 50' के टॉप-15 की लिस्‍ट में प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, उर्वशी ढोलकिया, और मनीषा रानी, जैसे नाम थे। लेकिन अफसोस कि इनमें से अध‍िकतर फिनिश लाइन तक नहीं पहुंच पाए। शो के 4 फाइनलिस्‍ट्स का ऐलान हुआ है। ट्रॉफी जीतने के लिए ये चार दावेदार हैं- श‍िव ठाकरे, मिस्‍टर फैजू, रजत दलाल और इम्मोर्टल काका।

कृष्‍णा श्रॉफ 5वें नंबर पर

'फिल्म विंडो' के मुताबिक, मिस्टर फैजू, शिव ठाकरे, रजत दलाल और इम्मोर्टल काका ने 'टिकट टू फिनाले' टास्क जीता और फाइनल रेस में जगह पक्की की है। इनके बाद कृष्णा श्रॉफ पांचवें नंबर पर हैं। हालांकि, वह फिनिश लाइन तक की रेस के लिए क्वालिफाई करेंगी या नहीं, यह अभी कन्फर्म नहीं हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि शो के टॉप 20 फाइनलिस्ट में से 8 कंटेस्टेंट अभी तक गेम से बाहर नहीं हुए हैं।

ये रहे टॉप 20 कंटेस्‍टेंट्स

बुधवार के एपिसोड में, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, हामिद बर्कजी, सिवेट तोमर, रजत दलाल, लवकेश कटारिया, लक्ष्य कौशिक, मनीषा रानी, इम्मोर्टल काका, विक्रांत सिंह, रिद्धि डोगरा, कृष्णा श्रॉफ, मिस्टर फैजू, शिव ठाकरे, उर्वशी ढोलकिया, आरुषि चावला, अर्चना गौतम और नेहल चुडासमा के बीच फिनाले की रेस लगी। इसके तुरंत बाद शाइनी दोशी और वंशज सिंह को एविक्‍शन का ऑर्डर मिला।

इन 8 में से कौन पहुंचेगा ग्रैंड फिनाले में

इसके बाद सेमी-फाइनल गेम में, रेस से बाहर होने वाले छह और लोग, हामिद, सिवेट, आरुषि, लवकेश, लक्ष्य और युविका थे। जबकि फ‍िनाले के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है। ग्रैंड फिनाले की रेस में अभी प्रिंस नरूला, मनीषा रानी, विक्रांत सिंह, रिद्धि डोगरा, कृष्णा श्रॉफ, उर्वशी ढोलकिया, अर्चना गौतम और नेहल चुडासमा की दावेदारी भी बची हुई है। शो में बचे हुए 8 कंटेस्टेंट को भी अपनी किस्मत के बारे में फैसला नहीं मिला है।

'द 50' की प्राइज मनी

'द 50' शो के विनर को 50 लाख रुपये का प्राइज पॉट मिलेगा। यह पैसे वह अपने फैंस के लिए जीतेगा। इसके अलावा विनर की ट्रॉफी भी मिलेगी। आप यह शो रात 9 बजे JioHotstar पर और रात 10:30 बजे Colors TV पर देख सकते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 03 March 2026
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
 03 March 2026
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…