एमएस धोनी समेत ये 5 खिलाड़ी... जो सीएसके की हार के सबसे बड़े गुनहगार, जीता हुआ मैच फिसला

Updated on 31-03-2025 01:33 PM
आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से हरा दिया। मैच की बात करें तो राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182 रन बोर्ड पर लगाए थे। लेकिन सीएसके की टीम इस टारगेट का पीछा करते हुए बिखर गई और 6 विकेट खोकर सिर्फ 176 रन ही बना पाई। सीएसके की हार के लिए इस मैच में उन्हीं की टीम के 5 खिलाड़ी जिम्मेदार रहे।

एमएस धोनी नहीं कर पाए फिनिश

इस मैच की हार में एक बड़ा रोल महेंद्र सिंह धोनी का भी रहा। दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर कहे जाने वाले धोनी इस मैच को खत्म करने से चूक गए। आखिरी ओवर में सीएसके की टीम को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। लेकिन संदीप शर्मा ने धोनी को डीप मिड विकेट पर कैच आउट करा दिया और वो मैच खत्म नहीं कर पाए।

रविचंद्रन अश्विन फिर फेल

रविचंद्रन अश्विन के लिए एक बार फिर मैच अच्छा नहीं रहा। वह लगातार आईपीएल में महंगे साबित हो रहे हैं। अश्विन को इस मैच में भी 4 ओवर में 11.50 की इकॉनमी रेट से 46 रन पड़ गए और वो सिर्फ एक विकेट ले पाए। ऐसे में सीएसके की हार में एक बड़ा हाथ रविचंद्रन अश्विन का भी रहा।

रचिन खाता नहीं खोल पाए

सीएसके की हार में एक विलेन रचिन रवींद्र रहे। अगर आज रचिन सीएसके को अच्छी शुरुआत देते तो टीम मैच नहीं हारती। मगर ऐसा नहीं हो पाया और रचिन रविंद्र 4 बॉल खेलकर खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने पेवेलियन भेज दिया।

विजय शंकर ने क्या किया?

सीएसके की हार में एक और बड़े गुनहगार विजय शंकर रहे। विजय शंकर को मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए रखा गया है लेकिन वह भी 6 गेंद पर 9 रन बनाकर चलते बने और सीएसके को मझधार में छोड़ गए। इससे सीएसके के ऊपर आखिरी ओवर्स में तेज रन बनाने का प्रेशर भी आ गया।

जेमी ओवरटन खूब पिटे

सीएसके की हार में जेमी ओवरटन ने भी बड़ी भूमिका निभाई। ओवरटन ने 2 ओवर में 30 रन डे डाले। जिसकी वजह से राजस्थान मजबूत स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। वहीं ओवरटन की गेंदबाजी के सामने राजस्थान के बल्लेबाजों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…