2025 में बैलन डी ओर जीतने की रेस में ये 4 सूरमा सबसे आगे, एक तो 17 साल का है

Updated on 19-05-2025 01:30 PM
नई दिल्ली: बैलन डी'ओर फ्रांस की मैगजीन फ्रांस फुटबॉल द्वारा दिया जाने वाला एनुअल फुटबॉल अवॉर्ड है। यह खिलाड़ियों को पिछले सीजन में उनके प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। यह फुटबॉल में सबसे प्रतिष्ठित इंडिविजुअल अवॉर्ड्स में से एक है। जो पुरुष और महिला खिलाड़ी उस सीजन बेस्ट परफॉर्म करते हैं और अपनी टीम के लिए टाइटल्स जीतते हैं, उनको इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। पिछले सीजन यह अवॉर्ड मेंस में मेनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर रोड्री को मिला था। हालांकि, अब हम आपको बताने जा रहे हैं उन 4 प्लेयर्स के बारे में जो 2025 में बैलन डी ओर जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

लमीन यमाल

17 साल के बार्सिलोना के उभरते हुए सितारे लमीन यमाल के लिए यह सीजन किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। उन्होंने इस सीजन अब तक अपने क्लब के लिए 54 मैच में 18 गोल दागे हैं और 25 असिस्ट दिए हैं। बार्सिलोना ने इस सीजन सुपरकोपा डे इस्पाना, ला लीगा और कोपा डेल रे जीता है।

उस्मान डेम्बले

पेरिस सेंट जर्मन यानी पीएसजी के विंगर उसमान डेम्बले इस सीजन खतरनाक फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने अब तक सभी कॉम्पिटिशन मिलाकर कुल 47 मैच इस सीजन खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33 गोल और 13 असिस्ट किए हैं। पीएसजी अगर चैंपियंस लीग जीत जाती है तो उनके बैलन डी ओर जीतने के चांस और भी ज्यादा बढ़ जाएंगे। पीएसजी इस सीजन लीग 1 जीत चुकी है। उनको रीम्स के खिलाफ कूप डे फ्रांस का फाइनल भी खेलना। पीएसजी इस सीजन ट्रेबल भी जीत सकती है।

रफीनिया

एफसी बार्सिलोना के विंगर रफीनिया के लिए भी यह सीजन गजब का रहा। वह भी इस सीजन बैलन डी ओर जीत सकते हैं। उन्होंने बार्सा के लिए इस सीजन अब तक 56 मैच में 34 गोल करे हैं और 25 असिस्ट दिए हैं।

लाउतारो मार्टिनेज

इंटिर मिलान के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर लाउतारो मार्टिनेज ने इस सीजन अपने क्लब के लिए अब तक 48 मैच में 22 गोल और 7 असिस्ट किए हैं। उनकी टीम सीरिया ए भी जीत सकती है जबकि इंटर यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल में भी है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…