'दोस्ती में दोगलापंती नहीं...' तान्या पर भड़कीं नीलम, लड़ाई में बदला मृदुल और अशनूर का मजाक

Updated on 23-10-2025 03:20 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में दोस्ती में दरार आने वाली है। एक तरफ नीलम गिरी और तान्या मित्तल लड़ पड़ते हैं तो दूसरी तरफ अशनूर कौर और मृदुल तिवारी के बीच हंसी-मजाक करते-करते झगड़ा बढ़ जाता है। दोनों प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

'बिग बॉस 19' के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि तान्या मित्तल से उनकी दोस्त नीलम गिरी कहती हैं, 'दोस्ती में मुझे दोगलापंती बिल्कुल नहीं चाहिए। दोस्ती वहां पर एकदम खत्म हो जाता है।' ये सुनकर तान्या बोलती हैं कि अब उनकी दोस्ती खत्म।

फरहाना से बात करने पर तान्या से चिढ़ीं नीलम

इसके बाद नीलम घरवालों के सामने जाकर तान्या से पूछती हैं कि वो फरहाना से क्यों बात करती हैं? इस घर में सबसे ज्यादा फरहाना ने उन्हें रुलाया है। ये उसके पास जाकर क्यों बात करती है! इसके बाद अमल और बसीर भी नीलम का साथ देते हैं।

अमल ने भी तान्या को खरी-खोटी सुनाई

अमल कहते हैं, 'जो नीलम का नहीं हो सकता वो हमारी भी क्यों होगी।' बसीर बोलते हैं, 'हर्ट भी हो रहा है, तब भी तुम उसके साथ बैठ रही हो जाकर।' नेहल ने कहा, 'आप बहुत ही वाहियात किस्म की इंसान हैं। अमल बोलते हैं, 'अब इसे मजा आ रहा है क्योंकि सब तेरे बारे में बात कर रहे हैं। नेहल कहती हैं, 'अब ये विक्टिम कार्ड खेल रही है।' इसके बाद तान्या का पारा हाई हो जाता है। वो कहती हैं, 'चुप हो जाओ अब।'
मृदुल और अशनूर का मजाक जा पहुंचा लड़ाई पर'बिग बॉस 19' के दूसरे प्रोमो में दिखाया गया है कि मृदुल तिवारी और अशनूर कौर के बीच हंसी-मजाक हो रहा है। मृदुल उन्हें स्विमिंग पूल में धक्का देने के लिए चैलेंज करते हैं। फिर अशनूर उन्हें पूल में धक्का दे देती हैं। इसके बाद तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद आग लगाते हैं। तान्या कहती हैं, 'अब देखते हैं अशनूर के साथ ये क्या करेगा।' तो कुनिका बोलती हैं, 'मृदुल तुझे नोएडा की कसम।'

बेड भिगाने लगे मृदुल

इसके बाद मृदुल पानी लेकर अशनूर के पीछे-पीछे भागते हैं। वो कभी बाल्टी से उनके मुंह पर पानी मारते हैं तो कभी उनका बेड भिगा देते हैं। इस पर अशनूर और उनके दोस्त अभिषेक बजाज दोनों को गुस्सा आने लगता है और वे भड़कने लगते हैं। अभिषेक बोलते हैं, 'आप किसी लड़की के कपड़े भिगा रहे हो, ये गलत नहीं है!'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…