होली पर नहीं होगी टिकटों की मारामारी, रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Updated on 09-03-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: होली पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। हर बार की तरह इस बार भी रेलवे होली को मौके पर भारी भीड़भाड़ को देखते हुए कुछ होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। उत्तर रेलवे ने दस होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनमें से छह ट्रेन दिल्ली से चलाई जा रही हैं। नई दिल्ली से उधमपुर, कटड़ा, बनारस, टुंडला, पानीपत और आगरा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसी तरह कटड़ा से वाराणसी, बनारस से हावड़ा, सहारनपुर से अंबाला और वाराणसी से लखनऊ के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यहां देखिए पूरी डिटेल...

रेलवे के मुताबिक नई दिल्ली से उधमपुर (शहीद कैप्टन तुषार महाजन) के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04033 नई दिल्ली से 22 और 29 मार्च को चलेगी जबकि ट्रेन संख्या 04034 उधमपुर से इसे 23 और 30 मार्च को चलाया जाएगा। यह सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना कैंट, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी स्टेशन पर रुकेगी। इसी तरह नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए एक खास ट्रेन चलाई जा रही है। यह नई दिल्ली से 24 से से 31 मार्च के बीच प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। वापसी में यह 25 से एक अप्रैल के बीच प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को चलेगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…