इतना खौफ पहले नहीं था नक्सलियों में...

Updated on 17-05-2024 06:24 PM

अच्छी सरकार, अच्छा प्रशासन, अच्छी पुलिस व अच्छी सुरक्षा व्यवस्था तो जनता तब मानती है जब अपराधियों,असामाजिक तत्लो, माफिया व नक्सलियों तक में खौफ हो, पकड़े जाने का डर हो, सजा मिलने का डर हो, एऩकाउंटर में मारे जाने का डर हो, यह डर जितना ज्यादो होता है, अपराध उतने की कम होते हैं,माफि्या राज नहीं चलता है,नक्सली आतंक उतना ही कम होता है। 

छत्तीसगढ़ के नक्सलियों में इन दिनों सरकार,पुलिस व सुरक्षा बल के जवानों का जितना खौफ है,इतना खौफ किसी सरकार के समय नहीं था।इसकी वजह यह है कि साय सरकार नक्सलियों के सफाए के लिए गंभीर है। गृह मंंत्री अमित शाह ने सीएम विष्णुदेव साय को नक्सलियो के सफाए का लक्ष्य दिया है। सीएम साय इस काम को अंजाम देने में जुटे हुए है, नक्सलियों के सफाए में उनको दो माह में बड़ी सफलताएं मिली है। इस सफलता के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम साय की सराहना की है।

नक्सली मोर्चे पर सीएम साय का काम सराहनीय भी है। साय सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ सफल आपरेशन चलाया जा रहा है और नक्सलियों का हर आपरेशन में सफाया किया जा रहा है।साय सरकार के साढे़ चार महीने मे ११२ नक्सलियों का मार गिराया गया है।इससे पहले किसी सरकार के समय कुछ ही महीनों क्या एक साल मे भी इतने नक्सली मारे नहीं गए थे। पहले पुलिस, सुरक्षा बल के जवान व बेगुनाह लोग जयादा मारे जाते थे अब नक्सली ज्यादा मारे जा रहे हैं।

इससे नक्लियो में दहशत है, इस दहशत का पता इस बात से चलता है कि नक्सली संगठन खुद ही पर्चा जारी कर सराकर से बातचीत करने की मंशा जाहिर कर रहे हैं। नक्सलियों मेंं दहशत है इस का पता इस बात से भी चलता है कि मुठभेेड़ व टारगेटेड आपरेशन मे जितने नक्सली मारे गए है उससे ज्यााद नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आकंडों के मुताबिक ११२ नक्सलियो का मारा गया है तो ३७५ नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसी के साथ १५३ नक्सली गिरफ्तार किए गए है। 

इन तीनो आंकड़ों तो जोड़ दिया जाए तो पता चलता है कि सरकार ने साढे़ चार माह के शासन में बस्तर में ६४० नक्सलियों की संख्या कम कर दी है। यानी ये लोग नक्सली गतिविधियों से बाहर हो गए है, इससे साफ है कि नक्सली कमजोर हुए हैं। मान लो पांच हजार नक्सली भी बस्तर में हैं तो जिस हिसाब से साय सरकार उनका सफाया कर रही है। उससे लगता है कि नक्सलियों के सफाए मे कुछ महीने ही लगेंगे। हकीकत यह है कि नक्सलियों में सरकार,पुलिस व सुरक्षा बलों का खौफ तब नहीं होता है जब उनके मारे जाने व पकड़े जाने का कोई डर नहीं होता है।

कुछ ही महीनों में बस्तर में ११२ नक्ली मारे जाने से निचले स्तर के नक्सलियों में मारे जाने या पकड़े जाने का इतना डर पैदा हो गया है कि वह नहीं चाहते है कि किसी मुठभेड़ में मारे जाए,इसलिए इन दिनों आए दिन नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। नक्सलियों मेें मारे जाने का डर जितना ज्यादा होगा, सरेंडर करने वालों की संख्या उतनी ही ज्यादा होगी। ११२ नक्सली मारे गए हैं और ३७५ नकसलियों ने सरेंडर किया है, यानी कि सरेंडर करने वालं की संख्या दोगुना से ज्यााद है। 

नक्सलियों में मारे जाने का खौफ बने रहना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस व सुरक्षा बल हर माह दो तीन सफल आपरेशन चलाते रहें। बडी संख्या में नक्सलियों का सफाया करते रहे। यूपी मे आदित्यनाथ योगी ने भी यही किया था कि मापिया में मारे जाने या पकड़े जाने का खौफ पैदा कर दिया था। इस खौफ के बाद ही यूपी स माफिया या तो भाग गए थे, या मारे गए थे।जो मरना नहीं चाहते थे, उन लोगं ने सरेंडर कर दिया था।नक्सली या माफिया उसके सफाए के लिए जरूरी है कि निरंतर आपेरशन चलते रहना चाहिए। मरने या पकड़े जाने का खौफ बने रहना चाहिए। तब ही माफिया हो या नक्सली उनका सफाया होता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…