छत्‍तीसगढ़ में अभी दो दिन की राहत, 27 अगस्‍त के बाद फिर झमाझम बारिश के आसार

Updated on 26-08-2024 02:02 PM

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश के आसार से दिन और रात का पारा तेजी से गिर रहा है। राजधानी समेत अधिकांश जिलों का अधिकतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम 22 तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मंगलवार तक बारिश कम होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

अभी मध्य एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है, बुधवार के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई। बीजापुर के गंगालूर में 110 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.0 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर सुबह का दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया। जो अगले 12 घंटों के दौरान इसके लगभग पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ने और पूर्वी राजस्थान पर एक गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है।इसके बाद, यह धीरे-धीरे दक्षिण राजस्थान और गुजरात से होते हुए लगभग पश्चिम-दक्षिण पश्चिम ओर बढ़ना जारी रखेगा और 29 अगस्त की सुबह के आसपास सौराष्ट्र और कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों से उत्तर-पूर्व अरब सागर में उभरेगा। जिसके असर से एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

 छत्तीसगढ़ के गंगालूर में 110 मिमी, लालपुर थाना - 70 मिमी, बीजापुर, सक्ती में 60 मिमी, सुकमा, कोटा, नया बाराद्वार, बेलगहना कटेकल्याण, नवागढ़, भैसमा छाल, भोथिया में 50 मिमी, पौडी उपरोरा, पेंड्रा बास्तानार बरपाली, बड़े बचेली, मुंगेली, बगीचा, सारागांव, गीदम मालखरौदा, रतनपुर, घरघोड़ा में 40 मिमी, दंतेवाड़ा 30 मिमी बारिश हुई।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…