सैलरी देने के लिए पैसे नहीं, सारे ऑफिस कर दिए खाली.. बायजू में यह क्या हो रहा है

Updated on 12-03-2024 12:42 PM
नई दिल्ली: कभी देश की सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनियों में शामिल बायजू (Byju) की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। हालत यह हो गई है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दे पा रही है। कंपनी ने बेंगलुरु में हेडक्वार्टर को छोड़कर बाकी सभी ऑफिस खाली कर दिए हैं। इस एडटेक स्टार्टअप के सूत्रों का कहना है कि कंपनी अपने बिजनस की रिस्ट्रक्चरिंग कर रही है और ऑफिस खाली करना उसकी मुहिम का हिस्सा है। बायजू पिछले कुछ महीनों से अपने ऑफिस खाली करने में लगी है। 2022 की शुरुआत में इस कंपनी की वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर से अधिक थी जो अब करीब एक अरब डॉलर रह गई है। पिछले कुछ समय से कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों ने कहा कि हम लीज कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं कर रहे हैं। कई शहरों में इन ऑफिसेज से हमारी सेल्स टीम काम करती थी। उन्हें ऑफिस की जरूरत नहीं है। हालांकि बायजू ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार किया। इसका मतलब है कि कंपनी के कर्मचारियों को अब घर से काम करना होगा। हालांकि उनके पास देशभर में फैले कंपनी के 300 ट्यूशन सेंटर्स से काम कर सकते हैं। बायजू के इंडिया बिजनस के सीईओ अर्जुन मोहन लागत में कटौती के उपाय कर रहे हैं। मोहन ने पिछले साल सितंबर में कंपनी की कमान संभाली थी। तबसे कंपनी कई कर्मचारियों को निकाल चुकी है। कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए 20 करोड़ डॉलर जुटाए थे लेकिन निवेशकों की याचिका पर कोर्ट ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

आरोप-प्रत्यारोप

बायजू के फाउंडर और ग्रुप सीईओ बायजू रवींद्रन हाल में कर्मचारियों को लिखी एक चिट्ठी में निवेशकों पर आरोप लगाया था कि वे सैलरी नहीं देने दे रहे हैं। कंपनी का कहना है कि उसने 25 फीसदी कर्मचारियों को फरवरी की पूरी सैलरी दे दी है। बाकी कर्मचारियों के खाते में सैलरी का एक हिस्सा डाला गया है। एनसीएलटी ने अपने अंतरिम आदेश में राइट्स इश्यू के जरिए जुटाए गए फंड को एक अलग अकाउंट में रखने को कहा था। कोर्ट का कहना है कि जब तक निवेशकों की याचिक का निपटारा नहीं हो जाता है तब तक कंपनी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकती है। कंपनी के कुछ निवेशकों ने मैनेजमेंट के खिलाफ याचिका दायर की है। मामले की अगले सुनवाई अप्रैल में होगी। कंपनी के कुछ निवेशकों की हाल में हुई ईजीएम में बायजू रवींद्रन को हटाने और कंपनी के बोर्ड को नए सिरे से गठित करने के पक्ष में वोट दिया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…