चारों खाने चित हुआ सोना! कीमतों में आई रेकॉर्ड गिरावट, दाम देखकर खुशी से झूम उठेंगे

Updated on 23-04-2024 01:56 PM
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी के भाव में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पहले सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई थी। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। आईए देखते हैं आज सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार को 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना 732 रुपये की गिरावट के साथ 70,465 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने में आज सुबह से गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 707 रुपये सस्ता होकर 70,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसी के साथ 4 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 948 रुपये सस्ता होकर 70,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार को 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 748 रुपये की गिरावट के साथ 79,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 747 रुपये सस्ती होकर 81,592 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है। चांदी के भाव में आज गिरावट देखी जा रही है।

सोने के वैश्विक भाव

आज यानी मंगलवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.31 फीसदी या 30.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,315.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय तेजी के साथ 2,306.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत

चांदी के वैश्विक भाव में मंगलवार को गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.04 फीसदी या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 27.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 27.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

लगातार गिर रहे दाम

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले दो दिनों से गिरावट देखी जा रही है। कभी आसमान पर चल रहे सोने-चांदी की कीमतों में अब कमजोरी देखी जा रही है। एक समय सोने के भाव लगातार बढ़त के साथ 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गए थे। सोने की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी आने का अनुमान जताया जा रहा था। हालांकि आज कीमतों में गिरावट आई है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…