'तब अय्याशी की, हनीमून चल रहा था', कुमार सानू ने प्रेगनेंसी में रोका बीवी का खाना! रीटा ने गिनाए ससुराल के सितम

Updated on 26-09-2025 03:13 PM
सिंगर कुमार सानू की एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य अपनी शादी और तलाक के कई साल बाद सामने आई हैं और खुलकर बोल रही हैं। उन्होंने हाल ही में कई सारे इंटरव्यूज दिए और ऐसी-ऐसी बातें निकालीं जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। रीटा ने कुमार सानू और उनके परिवार की धज्जियां उड़ाकर रख दिया। अब नए इंटरव्यू में रीटा ने जो खुलासे किए हैं वो चौंकाने वाले हैं।

रीटा भट्टाचार्य ने विरल भयानी को दिए इंटरव्यू में कहा, '31 साल मैंने और मेरे तीनों बच्चों ने हमने जो बर्दाश्त किया, हमने जो तकलीफें देखें, हमने जैसे जिया। कुमार सानू के भाई की बेटी, उनका सेकंड ब्रदर, उनका लड़की, वो लोग मेरे बच्चे जैसे हैं। मैं जब गई थी सब छोटे-छोटे बच्चे थे। आज उन लोगों को देखकर मुझे बहुत दुख होता है। बहुत तकलीफ होती है। उनको सानू जी अपने पास लेके रखा था। और वो बच्ची उस सानू के ड्राइवर के साथ चली गई थी। शादी कर लिया था। जिनका यह रिकॉर्ड है।'


कुमार सानू की पत्नी ने लगाए इल्जाम

रीटा ने कुमार सानू के परिवार के बारे में बात करते हुए कहा, 'उसकी बड़ी बहन आई और वो एक डेंजर लेडी है। मैं उनका भी वीडियो मेरे पास है आपको मैं दिखाऊंगी। उनका नाम है मीना कुमती। मेरे बच्चों का सेल्फ रिस्पेक्ट है। मेरे बच्चे अपने आप मेरे साथ बड़े हुए। वो कुमार सानू का पार्ट नहीं हैं। कुमार सानू ने कुछ नहीं किया मेरे बच्चों के लिए। मैंने आपको कहा ना हमारा डॉक्टर बंद कर दिया, दूध बंद कर दिया, मेरे बेटे का खाना बंद कर दिया।'


कोर्ट में होती थी दुर्गति

उन्होंने कहा, 'खाली मैं ही तकलीफ खुद बर्दाश्त करके निकल गई। लेकिन जो अय्याशी किया उस टाइम, जिसका हनीमून चल रहा था। आज उनको देखो कहां चुपचाप बैठे हैं। ये भी तो एक बहुत बड़ा सवाल है। जब वो मुझे कोर्ट में लेकर गया था। उसी तारीख में, उस टाइम उनकी अलग जिंदगी चल रही थी। तो मुझे तो एक बहुत बड़ा सवाल मिला कि किसने किसे टॉर्चर किया था। इंडस्ट्री में भी सबको समझ में आ गया था कि किसने किसके ऊपर किया था।'

जब बेटे जान को दिया जन्म

रीटा ने कहा, 'मैंने जान को जन्म दिया 15 अप्रैल को। आप सोचिए कि ये पति मुझे इतना टॉर्चर कर रहे थे। उस टाइम मैं कैसे जी पाई? मेरे दोनों बच्चे मेरे दोनों साइड पे बैठे रहते थे। इन लोगों ने मेरा पूरा प्रेगनेंसी में मुझे खाना नहीं दिया। इनकी जो छोटी दीदी मैंने जिसको बोला जो अपना बॉयफ्रेंड लेकर मेरे घर पर भागकर आई थी। उसको कुमार सानू ने बहुत हेल्प किया। क्योंकि ना इसको अपने बच्चों का परवाह है ना उसको अपने बच्चों का परवाह है। इन्होंने ये काम किया मेरे बच्चों के साथ। उसकी छोटी दीदी तीनों बच्चों को छोड़कर चली गई।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…