लाखों की चोरी : व्यापारी के घर से अलमारी ही उठा ले गए चोर...

Updated on 05-06-2024 05:02 PM

कोरबा। जिले के पसान क्षेत्र से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोरों से घर से अलमारी ही पार कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि घर के सदस्य सोते रहे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद चोरों ने बड़े इत्मीनान से अलमारी को तोड़ा और साढ़े तीन लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवरात अपने साथ ले गए।

चोरों ने मिठाई व्यवसायी गौरव गुप्ता के घर में सेंधमारी की। गौरव गुप्ता ने बताया कि, मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद पति-पत्नी और बच्चे समेत उसकी बहन कमरे में सभी सोने चले गए। जिस रूम में चोरी हुई वह रूम बाहर से बंद था। सुबह उठने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। व्यवसायी अपनी बहन की शादी की तैयारी में जुटा हुआ था, जिसके लिए वह सोना-चांदी की जेवरात खरीद कर रखा हुआ था।

चोर किचन में सेंधमारी कर पहले अंदर घुसे, इसके बाद भारी-भरकम अलमारी को बाहर निकालकर कुछ दूर ले गए। अलमारी के ताले को बड़े आराम से तोड़ा और लॉकर में रखे साढ़े तीन लाख रुपए नकदी रकम और सोने चांदी के जेवरात ले भागे।

जानकारी के मुताबिक, चोर ने एक नहीं दो और मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसमें एक डॉक्टर और दूसरा शिक्षक का घर शामिल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस डॉग स्कॉड के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ खास सुराग हाथ नहीं लग सका। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और कुछ साक्ष्य जुटाया। अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…