कोरबा बालको नगर क्षेत्र में नगद व जेवरात समेत सात लाख की चोरी

Updated on 10-05-2024 04:38 PM

कोरबा। बालको नगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना में जनरल स्टोर संचालक ज्ञानेश्वर साहू के घर से सात नगद समेत सोने- चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली गई। सूचना मिलने पर बालको पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि लालघाट में बालको नगर के मुख्य मार्ग पर ज्ञानेश्वर साहू जनरल स्टोर्स का संचालन करते हैं। दुकान के साथ ही परिसर में उनका मकान भी है, जहां पर वे अपने परिवार के साथ निवासरत है। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जांजगीर चांपा जिले के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपरिवार गए हुए था। सुबह घर लौटे, तब उन्हें किसी चोर ने उनके घर में घुस कर तोड़ फोड़ करते हुए चोरी कर ली। घर में उन्होंने व्यवसाय की जरूरत के लिए सात लाख नगद रखा था। कोरबा बालको नगर क्षेत्र में नगद व जेवरात समेत सात लाख की चोरीकोरबा बालको नगर क्षेत्र में नगद व जेवरात समेत सात लाख की चोरी इसके साथ घर से 20 ग्राम सोने व 50 ग्राम चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली गई। मामले की रिपोर्ट बालको थाना में दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस का कहना है कि चोर कोई जानकार है, जिसे यह मालूम था कि इतनी बड़ी रकम घर में लगी हुई है।बहरहाल मामले की विवेचना की जा रही है, जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…