रायगढ़ में एक ही रात में मकान-दुकान में चोरी

Updated on 25-02-2026 12:06 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही रात अज्ञात चोरों ने मकान और राशन दुकान को निशाना बनाया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम नवापारा टेण्डा के रहने वाले मनीष महंत (22) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार देर रात वह घर पर नहीं था। घर में उसकी बहन और मामी मौजूद थीं।

इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसे और अलमारी में रखे करीब 35 हजार के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह अलमारी खुली और सामान बिखरा मिला, जिसके बाद घटना की सूचना थाने में दी गई।

उसी रात नवापारा टेण्डा निवासी संजय महाराज (50) अपनी राशन दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर पीछे का दरवाजा टूटा मिला।\

दुकान से साबुन, तेल, क्रीम, पेस्ट, हेयर ऑयल, शैम्पू, फेसवॉश, CFL बल्ब, टिफिन बॉक्स सहित करीब 15 हजार का सामान गायब था। उन्होंने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

संदेह के आधार पर दो हिरासत में

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर नवापारा टेण्डा निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश अगरिया और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने मकान और राशन दुकान में चोरी करना स्वीकार कर लिया।

ज्वेलर्स भी गिरफ्तार

आरोपी ओमप्रकाश अगरिया ने चोरी की चांदी की पायल को बसीर कॉलोनी, घरघोड़ा स्थित आरजी ज्वेलर्स के संचालक गौतम मंडल (40) को बेचने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने गौतम मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया।

45 हजार की संपत्ति बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का राशन सामान, नाबालिग के पास से बेची गई संपत्ति की नकद राशि और ज्वेलर्स के पास से चोरी के जेवर बरामद किए। कुल मिलाकर 45 हजार की संपत्ति जब्त की गई है।

तीनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल व्यक्तियों और चोरी का माल खरीदने-बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…