युवक ने लगाई फांसी : कुछ दिन पहले एसईसीएल में हुई थी अनुकंपा नियुक्ति...

Updated on 17-06-2024 04:48 PM

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुधरीपारा में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक नागराज बिंझवार पिता स्वर्गीय बुधवार सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष जो कि हालही में तीन माह पहले पिता के बदले नौकरी मिला था मृतक एसईसीएल रजगामार में कार्यरत था, पिता के गुजर जाने पर उनके बदले नागराज बिंझवार को नौकरी मिला था।

परिजनों ने बताया कि नागराज की रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कमरे में गए तो देखा नागराज फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक के बड़े पापा ने बताया मृतक नागराज आदतन शराब पिता था, और कहीं कहीं उधार रकम ले चुका था। पिता के बदले में लगभग तीन माह पहले ही नौकरी मिला था। मृतक सुबह शाम शराब में डूबा रहता था शराब पीने के लिए कई लोगो से वो उधारी भी ले रखा था कर्जदार घर भी आते थे।

मृतक की मां और एक बहन है जहाँ इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पिता की मौत के बाद घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है इस मौत  के बाद परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की शादी नही हुई थी नौकरी लगने के बाद घर वाले शादी की तैयारी में जुटे हुए थे भाई और बहन दोनों का एक साथ शादी करने वाले थे। फिलहाल बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…