युवक बोला- बादाम खाइए और बताइये फाइल कहां है, कहा-एक साल से ऑफिस के चक्कर काट रहा

Updated on 19-04-2026 01:19 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फ्लैट के नाम ट्रांसफर से जुड़ी फाइल खो जाने से नाराज युवक बादाम लेकर दफ्तर पहुंच गया। हाउसिंग बोर्ड ऑफिस में युवक ने स्टेट मैनेजर की टेबल पर बादाम फेंकते हुए कहा कि ‘इसे खाइए और जब आपको याद आ जाए तो मुझे बता दीजिए।’

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक का आरोप है कि वह पिछले एक साल से ऑफिस के चक्कर लगा रहा है, इसके बावजूद अधिकारी ने फाइल नहीं मिलने की बात कहकर घुमाया। मैडम की याददाश्त बढ़ाने के लिए उन्हें बादाम दिया है। अधिकारी पूनम पांडेय ने इसे अभद्र व्यवहार बताते हुए कार्रवाई की बात कही है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

तिफरा इलाके के रहने वाले तरुण साहू ने बताया कि, करीब एक साल पहले EWS का फ्लैट रिसेल में खरीदकर उसकी रजिस्ट्री करवाई थी। इसके बाद उसने नाम ट्रांसफर के लिए अभिलाषा परिसर, तिफरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए।

7 महीने बाद भी नहीं हुआ नामांतरण

आमतौर पर यह प्रोसेस 1 से 2 महीने में पूरी हो जाती है, लेकिन 7 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जब युवक ने दोबारा कार्यालय जाकर जानकारी ली तो उप संपदा अधिकारी पूनम बंजारे ने बताया कि नामांतरण हो चुका है, लेकिन फाइल नहीं मिल रही है।

‘फाइल खो गई, नहीं मिल रही’

आरोप है कि पिछले 6 महीनों में युवक ने 50 से अधिक बार कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन हर बार यही जवाब मिला कि फाइल खो गई है या मिल नहीं रही है। पीड़ित का कहना है कि इससे उसका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता रहा।

अफसर को दिए बादाम

17 अप्रैल फिर जब युवक दफ्तर पहुंचा और वही जवाब मिला, तो उसने अलग अंदाज में विरोध किया। वह पैकेट में आधा किलो बादाम लेकर पहुंचा और उप संपदा अधिकारी पूनम बंजारे की टेबल पर फेंकते कहा कि इसे खाइए, और जब आपको याद आ जाए तो मुझे बता दीजिए।

युवक पर अभद्र व्यवहार का आरोप, लिखित शिकायत की

बिलासपुर हाउसिंग बोर्ड में पूनम पांडेय स्टेट मैनेजर पद पर कार्यरत है। उन्होंने संपदा अधिकारी से शिकायत की है, जिसके मुताबिक, तरुण साहू ने उनके ऑफिस पहुंचकर अभद्रता के साथ गाली गलौज की। टेबल पर बादाम फेंककर अपमानित किया। बिना अनुमति दफ्तर में वीडियो बनाया। ऐसा इसने तीसरी बार किया है। इस लिखित शिकायत के साथ उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…