युवक ने सास-ससुर और पत्नी पर ब्लेड से किया हमला, ससुर की हालत गंभीर...

Updated on 10-06-2024 07:09 PM

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ अपने सास व ससुर पर हमला कर दिया। हमले में ससुर की हालत काफी गंभीर है। युवक ने अपने ससुर के गले पर ब्लेड से वार कर दिया जिससे गहरा जख्म हो गया है।

जानकारी के अनुसार अंजू यादव के पति वीरेंद्र (30) ने अपने ससुर मुरली यादव (50) पर धारदार हथियार से वार किया और उसके बाद फरार हो गया। युवक की पत्नी अंजू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अंजू और वीरेंद्र की शादी 7 साल पहले हुई थी शादी के बाद से लगातार वीरेंद्र दारु पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर पत्नी से विवाद किया करता था। कुछ ही दिन पहले भैंसबोड सेलुद में अपने ससुराल से अंजू अपने बच्चों के साथ न्यू खुर्सीपार अपने मायके आ गई। मायके आने के साथ-साथ अंजू का पति वीरेन्द्र भी उसके मायके आ गया।

सोमवार की सुबह अचानक शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इस बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी से विवाद  बढ़ता देख बीच बचाव के लिए अंजू की मां पहुंची और झगड़ा शांत करने की कोशिश करने लगी तभी वीरेन्द्र ने अपनी सास पर वार किया और उसके बाद कुछ ही दूर न्यू खुर्सीपार में ही अपने मामा ससुर के घर चले गया। इसी दौरान मुरली यादव जो अपने घर पहुंचे और देखा कि उनकी पत्नी का हाथ लहू लुहान है जब उन्होंने अपनी बेटी अंजू से पूछा तो अंजू ने बताया कि उसके पति ने यह सारे हरकत को अंजाम दिया है।

मुरली यादव आक्रोश में आकर अपने दामाद के पास पहुंचे और उसे बोला कि तुमने आखिर ऐसा क्यों किया। इस बीच दोनों में बहस होने लगी और इसी बहस में दामाद वीरेंद्र ने अपने जेब से ब्लेड निकालकर अपने ससुर पर वार कर दिया। ब्लेड से जख्म इतना ज्यादा था कि तत्काल उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। इस पूरे मामले की जानकारी अंजू और उनकी मां ने यह जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी विरेन्द्र फरार है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…