जितना खराब शॉट, उतना ही कमाल का कैच... शुभमन गिल ने फील्डिंग से ऋषभ पंत को भेजा पवेलियन

Updated on 05-09-2024 02:49 PM
बेंगलुरु: दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले दिन गेंदबाजों जलवा देखने को मिल रहा है। इंडिया बी के खिलाफ इंडिया ए के गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं। दूसरी तरफ इंडिया डी के खिलाफ इंडिया सी के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। अनंतपुर और बेंगलुरु की पिच में बल्लेबाजों के लिए कुछ ज्यादा नहीं है। उम्मीद के उलट भारत की पिचों पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है। इंडिया बी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे।

गिल ने फील्डिंग में किया कमाल


शुभमन गिल इंडिया ए की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने इंडिया बी के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत का तूफानी कैच लिया। आकाश दीप के खिलाफ पंत ने खड़े खड़े लेग साइड में गेंद को उड़ाने की कोशिश की। गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और मिड ऑफ की तरफ हवा में चली गई। वहां शुभमन गिल फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने पीछे की तरफ उल्टा भागते हुए डाइव मारकर गेंद को लपक लिया। यह क्रिकेट के सबसे मुश्किल कैच में एक माना जाता है।

पंत से नहीं थी ऐसी उम्मीद


कार एक्सीडेंट के बाद भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋष पंत अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे हैं। उन्हें पहली गेंद फुल टॉस मिली और चौका भी लगा दिया। दो गेंद बाद ही क्रीज से बाहर कूदकर उन्होंने लप्पा चलाने की कोशिश की। गेंद ने उन्हें छका दिया। फिर अपनी पारी की 10वीं गेंद पर विकेट फेंक दिया। पंत ने 7 रन बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम इंडिया में मौका मिलने की उम्मीद है।

मध्यक्रम पूरी तरह रहा फेल


इंडिया बी का मध्यक्रम पहली पारी में पूरी तरह फेल रहा। टीम का दूसरा विकेट 53 के स्कोर पर गिरा था। 31 रन बनाने में टीम ने अगले 5 विकेट खो दिए। सरफराज खान के बल्ले से सिर्फ 9 ही रन निकले। पंत के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर नितीश रेड्डी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। वॉशिंगटन सुंदर भी कोई रन नहीं बना सके।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…