दुनिया थूकेगी तुझ पर... कपिल देव पर फूटा युवराज सिंह के पापा का गुस्सा, जमकर निकाली भड़ास

Updated on 02-09-2024 03:10 PM
नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ भारत को पहला वनडे विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव पर भी निशाना साधा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब योगराज सिंह ने बेबाकी से धोनी और कपिल देव को लेकर अपनी बात कही है। योगराज सिंह भी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने कपिल देव के साथ अपने तल्ख संबंधों पर खुल अपनी बात रखी।
कपिल को लेकर योगराज सिंह ने कहा, 'मैं जिंदगी में लोगों को दिखाना चाहता हूं कि योगराज सिंह क्या है। जिसको तुमने नीचे गिराया, आज पूरी दुनिया के उसके पैरों के नीचे है, सलाम करती है और वो लोग जिन्होंने बहुत बुरा किया था किसी को कैंसर है तो किसी का घर टूट गया। कोई मर गया और किसी के घर बेटा नहीं हुआ। आप समझ सकते हो मैं किसकी बात कर रहा हूं। उस आदमी ने जो किया वह आपके ग्रेटेस्ट कैप्टन ऑफ ऑल टाइम मिस्टर कपिल देव हैं। मैंने उससे कहा था कि वो हाल करके छोडूंगा कि दुनिया थूकेगी तुझ पर। आज युवराज सिंह के पास 13 ट्रॉफी है और तेरे पास क्या है सिर्फ एक वर्ल्ड कप।'
कपिल देव के अलावा युवराज के पिता ने महेंद्र सिंह धोनी पर भी हमला बोला। धोनी को लेकर कहा कि मैं उस इंसान को कभी माफ नहीं करुंगा। योगराज सिंह का मानना है कि धोनी ने युवराज सिंह का करियर बर्बाद किया। धोनी के कारण को 4-5 साल पहले रिटायरमेंट लेना पड़ा, नहीं तो वह और खेल सकता था, लेकिन योगराज सिंह के इस बयान पर धोनी और युवराज दोनों ने कभी रिएक्ट नहीं किया है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही युवराज सिंह अपने करियर के पिक पर थे। उनकी कप्तानी में ही युवराज ने भारत के लिए 2007 टी20 और 2011 वनडे विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जिससे भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…