विमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन पर होगी धनवर्षा, PSL के विनर से भी ज्यादा पैसे मिलेंगे

Updated on 05-02-2026 12:52 PM
वडोदरा: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 अपने खिताबी मुकाबले तक पहुंच गया है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल होगा। 2024 सीजन में भी इन दोनों टीमों के बीच ही खिताबी जंग हुई थी। तब आरसीबी को जीत मिली थी। दिल्ली ने पहले तीनों सीजन में फाइनल खेला था लेकिन उसे अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है।

WPL की प्राइज मनी

विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी। तब से ही प्राइज मनी को नहीं बढ़ाया गया है। लीग का खिताब जीतने वाली टीम को बीसीसीआई की तरफ से 6 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं उपविजेता टीम को उससे आधी रकम यानी 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। पाकिस्तान सुपर लीग की विजेता टीम को करीब 4.5 करोड़ भारतीय रुपये मिलते हैं।

दोनों ही टीमें दमदार फॉर्म में

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स दोनों का फॉर्म शानदार है। आरसीबी ने अपने शुरुआत 5 मैचों में लगातार 5 जीत हासिल करके प्लेऑफ में जगह बनाई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही उसे इस सीजन पहली हार मिली थी। दिल्ली ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…