'पत्‍नी ने पति को रोते हुए उठाया' इस वाक्‍य में कौन रो रहा है? अनुपम खेर का सवाल देख चकराया सिर!

Updated on 26-12-2025 01:41 PM
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कनेक्टेड रहते हैं। वह वहां अपने विचार से लेकर कुछ अनोखी जानकारी भी साझा करते हैं। मगर इस बार उन्होंने एक पहेली पूछी है, जिसका जवाब काफी पेचीदा है। हालांकि कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपने जवाब तो लिखे हैं, मगर सही क्या है, ये तो अभिनेता ही जानें। वहीं, कुछ यूजर्स ने जवाब की आड़ में उनका मजाक उड़ाया है और चुटकी ली है।

दरअसल, अनुपम खेर ने अपनी एक फोटो के साथ पहेली पूछी- 'पत्नी ने रोते हुए पति को उठाया- इस वाक्य में कौन रो रहा है?' इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'है कोई मां का लाल जो इस क्विज का जवाब दे सके?' इसके साथ कई हैरान और हंसने वाली इमोजी भी लगाई। इस पोस्ट पर डॉक्टर संकेत भोसले ने लाफिंग इमोजी के साथ लिखा, 'पति।' हालांकि इस पर एक्टर का कोई रिस्पॉन्स नहीं आया।

अनुपम खेर की पहेली पर लोगों का रिएक्शन

वहीं, एक यूजर ने कहा, 'हमेशा पति साहब।' एक्ट्रेस प्रिया रैना ने लिखा, 'रोता हुआ तो पति ही हो सकता है।' एक ने लिखा, 'घर में उस वक्त किसकी सास मौजूद है। वही रो रहा।' एक ने लिखा, 'महिलाएं बोलेंगी पत्नी और पुरुष कहेंगे पति।' एक ने लिखा, 'इसे पढ़ने वाला रो रहा है।' मनीष पॉल ने लिखा, 'जिसे पता नहीं, वो पति नहीं। हाहहाहा।' चारुल मलिक ने लिखा, 'पत्नी व्रता पति।' वहीं कुछ ने कहा कि ये बहुत ही कन्फ्यूजिंग है।

अनुपम खेर की फिल्में

अनुपम खेर को इस साल 'द बंगाल फाइल्स', 'मेट्रो इन दिनों' और 'इमरजेंसी' में देखा गया था। वह 'तन्वी द ग्रेट' के कारण भी सुर्खियों में छाए हुए थे। हालांकि अब वह किसमें दिखाई देंगे, इस को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…