खोपड़ी में ब्रह्मांड... अमिताभ बच्‍चन ने देर रात किया ट्वीट, यूजर्स ने पीट लिया माथा, बोले- अब बस कर दो अंकल!

Updated on 09-10-2025 12:07 PM
अमिताभ बच्चन की फिल्में भी आजकल इतनी चर्चा नहीं बटोरतीं, जितनी चर्चा उनके ट्वीट्स की होती है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहने वाले मेगास्टार रात के एक-डेढ़ बजे भी ट्वीट करने से पीछे नहीं हटते। कई बार तो वो ऐसे अजीबोगरीब पोस्ट कर देते हैं कि यूजर्स खूब मौज लेते हैं। हाल ही उन्होंने रात के ढाई बजे ब्रह्मांड के हिलने को लेकर एक अजीब पोस्ट किया था, जिसे देख यूजर्स ने उनकी खूब फिरकी ली। और अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा लिख दिया कि खुद उनकी भी हंसी छूट गई। उनके ट्वीट पर यूजर्स भी खूब मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं।

82 वर्षीय सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर 8 अक्टूबर की रात 10 बजकर 28 मिनट पर एक ट्वीट किया। 8 अक्टूबर की रात ढाई बजे अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था- ऊपर देखा, इधर उधर देखा- पूरा ब्रह्मांड हिल गया। और अब उन्होंने 'खोपड़ी में ब्रह्मांड' की बात की।

अमिताभ बच्चन का खोपड़ी और ब्रह्मांड पर ट्वीट वायरल

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'T 5526- .... बाद में पता चला कि ब्रह्मांड तो खोपड़ी में है।' इसके साथ ही उनकी हंसी छूट गई और लाफिंग इमोजी बनाए। इस पर यूजर्स ने मजेदार ट्वीट्स किए। एक ने लिखा, 'जया जी ने बताया होगा।' एक का ट्वीट था, 'श्रीमान जी कभी ब्रह्मांड हिलता है और कभी ब्रह्मांड खोपड़ी के अंदर आ जाता है। मैं कहता हूं कुछ तो गड़बड है। या तो ब्रह्मांड छोटा हो गया है या खोपड़ी बड़ी।

यूजर्स ने लिए मजे, किए मजेदार कमेंट्स

एक और यूजर ने लिखा, 'कभी कभी अक्ल दाढ़ 85 की उम्र में भी आती है?' एक ने लिखा, 'इसीलिए तो सिर पर डंडा पड़ने पर तारे दिखते हैं।' एक बोला, 'आपकी खोपड़ी में तो सच में ब्रह्मांड है, क्योंकि आप KBC के होस्ट हैं। एक का ट्वीट है, 'लगता है किसी ट्रक के पीछे लिखा देख लिया है यहां ट्वीट कर दिया।' एक बोला, 'बस कर जाओ अंकल। बुढ़ापे में बकवास करने की भी कोई सीमा, कोई रेखा होती है।

लाख मजाक उड़ाए जाने पर भी अमिताभ बच्चन रहते हैं शांत

वैसे, मानना पड़ेगा कि यूजर्स अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स पर जिस तरह के रिएक्शन देते हैं और कमेंट्स करते हैं, उन्हें मेगास्टार खुद पर हावी नहीं होने देते। वह तब भी लगातार ट्वीट्स करते हैं। ट्वीट नंबर गलत भी हो जाता है, तो सही तरह लिखकर पब्लिकली माफी मांगने से भी नहीं चूकते।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…