मंदिर के पुजारी ने 6 महीने की मेहनत और मात्र 10 लाख में बना दी ऐसी फिल्‍म, पूरी कन्‍नड़ इंडस्‍ट्री को हो रहा गर्व

Updated on 24-04-2025 02:15 PM
कर्नाटक के बेंगलुरु के पास सिद्धेहल्ली गांव के एक पुजारी ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिस पर अब पूरी कन्‍नड़ फिल्‍म इंडस्‍ट्री को गर्व है। एक तरह जहां बॉक्‍स ऑफिस पर साउथ सिनेमा की भारी-भरकम बजट वाली फिल्‍में पिट रही हैं। नरसिम्‍हा मूर्ति नाम के पुजारी जी ने सिर्फ 10 लाख रुपये खर्च कर 6 महीनों की मेहनत से एक अनूठी फिल्‍म बनाई है। इस फिल्‍म में ना तो कोई एक्‍टर है, ना कोई म्‍यूजिक डायरेक्‍टर और ना ही कोई क्रू। न‍रसिम्‍हा मूर्ति ने सबकुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल कर किया है। बताया जाता है कि यह सैंडलवुड की पहली AI-जनरेटेड फिल्म है।
नरसिम्हा मूर्ति के लिए यह फिल्‍म 'लव यू' उनका सपना था। इसे पूरा करने के लिए उन्‍होंने नूतन नाम के एक AI तकनीशियन की मदद ली, जो पहले ग्राफिक डिजाइनर थे। 95 मिनट की इस AI कन्नड़ फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने भी U/A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति दे दी है।

30 AI टूल्‍स का इस्‍तेमाल कर बनाई फिल्‍म

नरसिम्‍हा और नूतन की दो लोगों की इस टीम ने AI की मदद से फिल्‍म के एक्‍टर्स, साउंडट्रैक और विजुअल तक सब कुछ डिजाइन किया है। इसमें ड्रोन शॉट्स भी शामिल हैं। 10 लाख के बजट पर छह महीने में 'लव यू' को पूरा किया गया है। इसके लिए 30 अलग-अलग AI टूल का इस्तेमाल किया गया। फिल्‍म के बजट का अधितकर हिस्‍सा AI सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग पर खर्च किए गए हैं।

AI से बनी 'लव यू' फिल्‍म में हैं 12 गाने

हमारे सहयोगी 'टाइम्‍स ऑफ इंडिया' से बातचीत में नरसिम्हा मूर्ति ने कहा कि वह 'दुनिया की पहली AI फीचर फिल्म' बनाना चाहते थे और इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहते हैं। उनकी योजना रिकॉर्ड बनाने के लिए इसे सिर्फ एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की है। दिलचस्‍प बात ये है कि 95 मिनट की इस कन्‍नड़ फिल्म में 12 गाने और AI से तैयार किए गए डायलॉग्‍स हैं। हालांकि, उन्होंने गीत और डायलॉग्‍स लिखने में योगदान दिया है।

2024 में बन चुकी है दुनिया की पहली AI फीचर फिल्‍म

हालांकि, जानकारी के लिए बता दें कि 'लव यू' दुनिया की पहली AI-जनरेटेड फीचर फिल्म नहीं है। इससे पहले 2024 में 'व्हेयर द रोबोट्स ग्रो' नाम की एक AI फिल्‍म रिलीज हो चुकी है। नरसिम्‍हा ने सेंसर बोर्ड से मिली प्रतिक्रिया के बारे में भी बात की और कहा, 'रीजनल सेंसर ऑफिसर ने भी सीन दर सीन कैरेक्‍टर्स के बीच सिंकिंग की समस्‍या की ओर इशारा किया। इन किरदारों पर इमोशनल सीन बनाना चुनौती थी, और लिप-सिंकिंग भी। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने हमारी महत्वाकांक्षा और इनोवेशन की सराहना की।'

नूतन बोले- 6 महीने पुराने हैं AI टूल्‍स, अब हजार गुना बेहतर बनेगी फिल्‍म

फिल्‍म के तकनीक पर बात करते हुए नूतन ने कहा, 'हमने जो AI तकनीक इस्‍तेमाल किए हैं, वे पहले से ही छह महीने पुराने हैं। अगर हम आज उसी फिल्म को फिर से बनाते हैं, तो यह हजार गुना बेहतर होगी।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…