ऑब्जर्वर सहित टीम ने सारंगढ़ व बिलाईगढ़ विधानसभा के मतगणना व्यवस्था का लिया जायजा

Updated on 03-06-2024 08:12 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। लोकसभा सीट जांजगीर चांपा और रायगढ़ के मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश साहू के साथ बिलाईगढ़ विधानसभा के मतगणना ऑब्जर्वर जी स्रीनी और सारंगढ़ विधानसभा के मतगणना ऑब्जर्वर रमेश कोलार ने मतगणना परिसर की सारी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसमें अधिकारियो, कर्मचारियों, मतगणना कर्मी, राजनीतिक दलों के एंट्री और आउट गेट, मतगणना हाल में बेरिकेटिंग व्यवस्था, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था आदि का भौतिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर साहू ने सभी टेबल व्यवस्था, फोटोकॉपी, कंप्यूटर का पुनः चेक किया। 

एसपी पुष्कर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को स्पॉट सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। दोनो प्रेक्षकों ने मतगणना परिणाम के प्रपत्र का अवलोकन किया और प्रपत्र में प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह को मैच किया। इस दौरान एसपी पुष्कर शर्मा, सहायक रिटर्निग अधिकारी (एआरओ) वासु जैन, डॉ स्निग्धा तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिकेत साहू, नोडल अधिकारी स्वीप हरिशंकर चौहान,  एसडीओ पीडब्ल्यूडी विग्नेश कुमार और निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…