प्रधान पाठिका के सामने बैठकर शराब पीने वाला शिक्षक निलंबित...

Updated on 29-02-2024 05:04 PM

बिलासपुर। प्रधान पाठिका के सामने बैठकर स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। साथ ही डीईओ-बीईओ को शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। शिक्षक का नाम संतोष कुमार केवट है जो प्राइमरी स्कूल में पदस्थ है। ये पूरा मामला मस्तूरी ब्लाक के मचहा प्राइमरी स्कूल का है।

जानकारी के मुताबिक, शराबी शिक्षक की करतूत का वीडियो क्षेत्र के किसी युवक ने बनाया है। घटना बीते बुधवार 28 फरवारी की है। स्कूल में संतोष केवट सहायक शिक्षक के पद पर तैनात है। दरअसल, शिक्षक के शराबखोरी की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। बुधवार को शिक्षक स्कूल लेट से पहुंचा और प्रधानपठिका के सामने बैठकर शराबखोरी करने लगा। घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोग भी स्कूल में मौजूद थे। बुधवार को शराब के नशे में शिक्षक स्कूल पहुंचा, इस दौरान उसकी शर्ट की जेब में शराब की बोतल थी। जिसे देखकर एक युवक टीचर का वीडियो बनाने लगा।



युवक ने जब सहायक शिक्षक संतोष कुमार केवट से पूछा कि जेब में क्या है तो उसने कहा कि जो भी आपको क्या काम है बताओ। शराब के बारे में पूछने पर उसने कहा कि हमारी मर्जी, हम कुछ भी करें। जाओ प्रधानपाठक से कहो। मैं रोज पीता हूं, कोई प्रॉब्लम। हद तो तब हो गई जब शिक्षक प्रधान पाठिका के सामने ही शराब निकालकर पीने लगा। और वीडियो बना रहे युवक को बोला, किसको दिखाओगे, BEO, DEO, कलेक्टर के पास जाओ। वीडियो में ये सब चखना आना चाहिए।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
दंतेवाड़ा। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए आज विभिन्न होटलों, किराना दुकानों, मिठाई की दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न खाद्य पदार्थों का…
 05 March 2026
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के साथ शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि…
 05 March 2026
कोरिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज मंगलवार को कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, जनसमस्याओं तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार…
 05 March 2026
अम्बिकापुर। जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर…
 05 March 2026
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, प्रमाण…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा,। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में हर्बल गुलाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं के लिए कलेक्टोरेट एवं जिला…
 05 March 2026
बिलाईगढ। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव में इस वर्ष होली का पर्व एक नई मिसाल के रूप में मनाया गया। पहली बार नगरवासियों ने सामूहिक पहल करते हुए वाहन…