शेयर बाजार फिर हुआ लहूलुहान, सेंसेक्स 700 अंक गिरा, रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक लुढ़के

Updated on 12-01-2026 12:33 PM
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में सभी कारोबारी दिन गिरावट रही। नए हफ्ते के पहले दिन भी शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 700 अंक गिर गया जबकि एनएसई निफ्टी 25,550 से नीचे आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में बड़ी गिरावट आई है। दोपहर 12 बजे बीएसई सेंसेक्स 622.88 अंक यानी 0.75% गिरावट के साथ 82,953.36 अंक पर ट्रेड कर रहा था जबकि निफ्टी 169.80 अंक यानी 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 25,513.50 अंक पर आ गया। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में करीब 2,200 अंक की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी 2.5% गिरा था।

सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रों, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडानी पोर्ट्स, ईटरनल, बीईएल, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, और इंडिगो में सबसे ज्यादा गिरावट आई। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा तेजी आई।

ब्रॉडर मार्केट का हाल

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में एक फीसदी की गिरावट रही जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी लुढ़क गया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.6 फीसदी गिरावट आई जबकि निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.97 फीसदी, निफ्टी ऑटो 0.6 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.5 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.5 फीसदी गिरावट आई।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…