छठी फेल शख्स ने बनाया Zomato, आज है नामचीन फूड डिलीवरी ब्रांड, 1.40 लाख करोड़ का है साम्राज्य

Updated on 21-03-2024 05:52 PM
नई दिल्ली: फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो (Zomato) हाल ही में चर्चा में है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने बीते मंगलवार को शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले कस्टमर के लिए प्योर वेज मोड सर्विस शुरू करने का ऐलान किया था। गोयल ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा शाकाहारी जनसंख्या भारत में है। जोमैटो के पूर्ण शाकाहारी बेड़े में हरे रंग के डिब्बे होंगे न कि पारंपरिक लाल डिब्बे में। इस ऐलान के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जोमैटो काफी ट्रेड हो रहा है। कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अब जोमैटो ने कहा है कि उसके सभी डिलीवरी पार्टनर लाल रंग की ड्रेस को पहनना जारी रखेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं जोमैटो को इतनी ऊंचाईयों पर पहुंचाने वाले इसके फाउंडर दीपिंदर एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह छठी और 11वीं कक्षा में फेल हो गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और आईआईटी के लिए सेलेक्ट हुए। वह साल 2006 में आईआईटी करने के बाद ‘बेन एंड कंपनी’ में नौकरी करने लगे, जो एक एक मल्टीनेशनल कंपनी है।

शुरुआत में नहीं मिली सफलता

एक दिन दीपिंदर रोजाना की तरह अपने ऑफिस की कैंटीन में बैठे हुए थे। उन्होंने देखा कि मेन्यू कार्ड की एक झलक पाने के लिए लंबी कतार लगी हुई है। दीपिंदर के दिमाग में एक आइडिया आया। उन्होंने उस मेन्यू कार्ड को स्कैन करके ऑनलाइन डाला, उनका आइडिया लोगों को पसंद आया। उन्होंने उस वक्त सोचा कि अगर कोई ऐसा प्लेटफार्म हो जहां से आसानी से खाना ऑर्डर किया जा सके तो इस कारोबार में बेहतरीन संभावनाएं हैं। इसके बाद उन्होंने फूडलेट नाम की वेबसाइट बनाई, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। ऐसे में दीपेंदर ने एक नया रास्ता अपनाया और अपनी पत्नी के संग दिल्ली के सभी रेस्त्रां जाकर उनका मेन्यू अपनी साइट पर अपलोड करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब अच्छा रिस्पांस नहीं मिला तो उन्होंन अपनी साइट का नाम बदलकर फूडीबे कर दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…