27 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा इस बैंक का शेयर, कभी भी आ सकती है डूबने की खबर

Updated on 01-03-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में एक और बैंक डूबने के कगार पर पहुंच गया है। न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक (NYCB) के शेयरों में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। इस महीने की शुरुआत में इसमें भारी गिरावट आई थी और बुधवार को भी इसमें 20 फीसदी गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही बैंक के शेयर की कीमत 1997 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। बैंक का कहना है कि उसने कंपनी कंट्रोल में मटीरियल वीकनेस की पहचान की है। इससे पिछली तिमाही में शेयरहोल्डर्स को 2.4 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। इससे बैंक पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। बैंक के मैनेजमेंट ने जिन समस्याओं की पहचान की है, वे इंटरनेल लोन रिव्यू से जुड़ी हैं। इसका मतलब है कि बैंक में निगरानी व्यवस्था, रिस्क मैनेजमेंट और मॉनीटरिंग एक्टिविटीज में समस्या है। पिछले साल फेल हुए कई बैंकों में भी इसी तरह की समस्याएं सामने आई थीं।

बैंक ने साथ ही कहा है कि वह इन समस्याओं को दूर करने पर फोकस करेगा। इस कारण उसे अपना सालाना रिजल्ट जारी करने में देरी होगी। इससे निवेशकों में खलबली मची हुई है। इसकी वजह यह है कि पिछले साल फेल हुए फर्स्ट रिपब्लिक बैंक ने भी अपने तिमाही नतीजों को जारी करने में देरी की थी। अमेरिका में करीब एक साल पहले बैंकिंग संकट ने दस्तक दी थी। इसमें तीन बड़े बैंक डूब गए थे। इनमें सिग्नेचर बैंक भी शामिल था। इसे न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक ने ही खरीदा था। अब यह बैंक अपना वजूद बचाने के लिए जूझ रहा है। मूडीज ने हाल में इस बैंक की क्रेडिट रेटिंग डाउनग्रेड कर दी थी। अच्छी बात यह है कि इसका 60 फीसदी एसेट्स एफडीआईसी इंश्योरेंस में कवर्ड है। सिलिकॉन वैली बैंक के मामले में यह 10 फीसदी था।

पिछले साल का संकट

न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक ने इस महीने की शुरुआत में चौंकाने वाली घोषणा की थी। उसका कहना था कि उसे कमर्शियल रियल एस्टेट मार्केट में भारी घाटा हुआ है। मूडीज के मुताबिक बैंक कई तरह की चुनौतियों से जूझ रहा है और उसके लिए कर्ज का भुगतान मुश्किल हो सकता है। कंपनी को साथ ही लिक्विडिटी की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। बैंक का एक तिहाई डिपॉजिट इंश्योरेंस के दायरे में नहीं है। अगर डिपॉजिटर्स का भरोसा डगमगाता है तो बैंक को फंडिंग और लिक्विडिटी का दबाव झेलना पड़ सकता है। भारी बिकवाली के बीच बैंक ने डिपॉजिटर्स और इन्वेस्टर्स को भरोसा जीतने की कोशिश की है। उसका कहना है कि बैंक के डिपॉजिट में 2023 की अंतिम तिमाही में मामूली तेजी आई है।

अमेरिका में पिछले साल तीन बैंक डूब गए थे। यह अमेरिका में एसेट्स के हिसाब से 2008 के बाद सबसे बड़ा बैंकिंग संकट था। साल 2008 में अमेरिका में 25 बैंक डूबे थे जिनका कंबाइंड एसेट 374 अरब डॉलर था। पिछले साल सिलिकॉन वैली बैंक, सिग्नेचर बैंक और फर्स्ट रिपब्लिक बैंक डूब गए थे। साल 2022 में अमेरिकी बैंकों को 620 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। महंगाई पर काबू करने के लिए अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। इससे देश में बैंकों की हालत खस्ता हो गई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…