एसए20 में पहली बार देखने को मिला सुपर ओवर का रोमांच, सुपर किंग्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

Updated on 02-01-2026 12:58 PM
जोहानिसबर्ग: साउथ अफ्रीका की लीग एसए20 में पहला सुपर ओवर जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच हुआ। जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए सुपर किंग्स ने 205 रन बनाए। जवाब में सुपर जायंट्स की टीम भी 205 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर डोनोवन फेरेरा ने डायरेक्ट हिट मारकर बल्लेबाज को रन आउट कर दिया और इसी वजह से मैच सुपर ओवर में पहुंचा। जेसीके रिचर्ड ग्लीसन के खिलाफ सुपर ओवर में जोस बटलर और मैथ्यू डिविलियर्स सिर्फ 5 रन ही बना पाए। राइली रूसो ने तीन गेंद पर ही जेसीके को जीत दिला दी। यह जेसीके की लगातार तीसरी जीत है और टीम टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

फेरेरा और रंजने ने दो ओवर में गेम बदला

पहले बैटिंग करने उतरे सुपर किंग्स को सलामी बल्लेबाज मैथ्यू डिविलियर्स और फाफ डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दिलाई। 52 गेंदों पर दोनों के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि दोनों में से कोई भी फिफ्टी नहीं लगा पाया। डिविलियर्स 38 जबकि डुप्लेसिस 47 रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद ने दोनों का शिकार किया। राइली रूसो खाता भी नहीं खोल पाए और 4 रन बनाने में टीम के तीन विकेट गिर गए। इसके बाद शुभम रंजने के साथ मिलकर मुल्डर ने पारी को संभाला।18वें ओवर में मुल्डर आउट हुए तो टीम का स्कोर 156 रन था। आखिरी दो ओवर में रंजने और डोनोवन फेरेरा ने 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 47 रन ठोक दिए। इससे टीम 205 रनों तक पहुंच गई। 31 गेंद पर रंजने ने 50 रन बनाए। फेरेरा ने 10 गेंद पर 33 रन ठोके।

19वें ओवर में सिर्फ चार ही रन बने

डबरन सुपर जायंट्स के लिए टॉप ऑर्डर में कोई भी तेजी से रन नहीं बना पाया। जेसीके के गेंदबाज कसी हुई गेंदबाजी कर रहे थे। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट पर 80 रन ही था। यहां से विस्फोटक खेल देखने को मिला और अगले 5 ओवर में 86 रन बना दिए। क्लासेन 19 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इवान जोन्स आसानी से छक्के चौके मार रहे थे। आखिरी 24 गेंद पर डरबन सुपर जायंट्स को जीत के लिए 40 रनों की जरूर थी और 6 विकेट हाथ में थे।
17वें ओवर में 37 रन बनाकर खेल रहे एडेन मार्करम को रिचर्ड ग्लीसन ने आउट कर दिया। जब दो ओवर में 18 रनों की जरूरत थी तभी जोन्स रन आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। अगली ही गेंद पर डेविड विसे पवेलियन लौट गए। उन्होंने 8 गेंद पर 15 रन बनाए। इस 19वें ओवर में ग्लीसन ने सिर्फ चार रन दिए। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। इथान बॉश और साइमन हार्मर 14 रन ही बना सके और मैच सुपर ओवर में चला गया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…