विराट कोहली को 10 बार आउट करने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास, आईपीएल में टीममेट भी रह चुका

Updated on 08-09-2024 02:15 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर मोइन अली ने इंटरनेशनल करियर से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। मोइन अली को आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया। उन्होंने डेली मेल को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं 37 साल का हो चुका हूं। मुझे इस महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सीरीज के लिए नहीं चुना गया। मैंने इंग्लैंड के लिए बहुत क्रिकेट खेला है। अब समय है कि अगली पीढ़ी को मौका मिले। यह बिल्कुल सही समय है मेरे लिए। मैंने अपना काम कर दिया है।'

मोइन अली ने साल 2014 में इंग्लैंड के लिए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी। इंग्लैंड के लिए 10 सालों के अपने करियर में मोइन ने 68 टेस्ट, 138 वनडे और 92 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे। टेस्ट क्रिकेट में मोइन ने 15 फिफ्टी और 5 सेंचुरी के साथ 3094 रन बनाए। वहीं इस फॉर्मेट में मोइन ने गेंदबाजी में भी खूब धमाल मचाया है। मोइन ने टेस्ट क्रिकेट में 204 विकेट झटके हैं।

टेस्ट क्रिकेट के अलावा मोइन अली वनडे और टी20 में भी अपने ऑलराउंड खेल से खूब धमाल मचाया है। वनडे में मोइन ने इंग्लैंड के लिए 2355 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहा है। वहीं वनडे में बॉलिंग में मोइन ने 111 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में मोइन ने 7 अर्धशतक के साथ 1229 रन अपने नाम किए हैं, जबकि बॉलिंग में उन्होंने इस फॉर्मेट में 51 विकेट झटके।

मोइन ने विराट कोहली को खूब किया है परेशान

मोइन अली ने अपने शानदार करियर में भारतीय दिग्गज विराट कोहली को खूब परेशान किया है। विराट को मोइन ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 10 बार आउट किया। टेस्ट क्रिकेट में मोइन के खिलाफ विराट कोहली 6 बार आउट हुए। वहीं वनडे में तीन बार विराट कोहली को मोइन ने आउट किया, जबकी टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली मोइन के खिलाफ एक बार आउट हुए हैं। विराट कोहली को परेशान करने वाला यह खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी के साथ टीममेट भी रह चुका है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…