जिसने WWE में जाकर बढ़ाई भारत की मान, उसे हरियाणा चुनाव में मिले सिर्फ 1280 वोट

Updated on 08-10-2024 04:17 PM
नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभी चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पिछले दो चुनाव में भी यहां भाजपो को जीत मिली थी। पेरिस ओलिंपिक में मेडल चूकने वाले विनेश फोगाट ने जुलाना सीट से चुनाव जीता। वह कांग्रेस की टिकट पर लड़ रही थी। भले ही उनकी पार्टी की सरकार नहीं बन रही लेकिन विनेश ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की।

एक और रेसलर ने लड़ी जंग


विनेश फोगाट की सीट से एक और रेसलर अपनी किस्मत आजमा रही थी। इस रेसलर का नाम कविता दलाल है। कविता को आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया था। 38 साल की कविता WWE का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह WWE में लड़ने वाले भारत की पहली महिला हैं। 2017 से 2021 तक कविता देवी के नाम से वह WWE की रिंग में नजर आईं। 2022 में उन्होंने राजनीति में कदम रखते हुए आप के साथ जुड़ीं।

कविता को 1280 वोट मिले


हरियाणा विधानसभी चुनाव में कविता दलाल को सिर्फ 1280 वोट मिले हैं। जुलाना की सीट पर वह 5वें नंबर पर रहीं। इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार थे। पहले नंबर पर रहीं विनेश को 65080 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहने वाला भाजपा के योगेश कुमार ने 59065 वोट हासिल किए। इन दोनों के बीच वोट का अंतर 6015 रहा। कविता को इतने वोट भी नहीं मिल पाए।

हर जगह आप का यही हाल


सिर्फ कविता दलाल के साथ ऐसा नहीं है। लगभग हर सीट पर आम आदमी पार्टी का यही हाल है। पूरे हरियाणा चुनाव में पार्टी को 2 प्रतिशत से भी कम वोट मिले हैं। वहीं भाजपा करीब 50 सीट जीतती दिख रही है। हरियाणा में कुल 90 विधानसभी सीट हैं। सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गटबंधन को कम से कम 45 सीट चाहिए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…