म्‍यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर फायरिंग करने वाला अरेस्ट, काला राणा गैंग का शूटर, लॉरेंस बिश्नोई से नाता

Updated on 28-05-2025 02:09 PM
म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के मोहाली स्थित घर पर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग थी। इस मामले में पुलिस ने एक शूटर को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। शूटर काला राणा गैंग से जुड़ा हुआ है। पिंकी धालीवाल तब भी चर्चा में आए थे, जब पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने म्यूजिक कंपनी के मालिक धोखाधड़ी और शोषण का आरोप लगाया था। तब पिंकी को अरेस्ट कर लिया गया था।

घर के बाहर 6-7 राउंड फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, पिंकी धालीवाल के घर पर 11 दिन पहले रात करीब 10 बजे फायरिंग हुई थी। मोहाली सेक्टर-71 स्थित उनके घर के बाहर 6-7 राउंड गोलियां चली थीं। गोलियां चलाने के बाद बाइक पर सवार होकर आए आरोपी फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थीं। CCTV फुटेज में खुलासा हुआ कि बाइक पर उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी हुई थी।

काला राण के नाम से फेंकी थी पर्ची

ये भी बताया गया कि पिंकी धालीवाल के घर पर जब फायरिंग हुई, तब मौसम खराब था। आंधी और बारिश हो रही थी। हमलावरों ने घर के बाहर एक पर्ची भी फेंकी थी, जिसपर काला राणा नाम लिखा था।

लॉरेंस बिश्नोई से है कनेक्शन!

सूत्रों के अनुसार, काला राणा, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है। वो इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मालूम हो कि काले हिरण शिकार मामले के कारण लॉरेंस बिश्नोई, बॉलीवुड स्टार सलमान खान से बदला लेना चाहता है। सलमान के घर भी फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हाल ही में सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी दो लोग घुस गए थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…