पहलगाम हमला कराने वाला अब तालिबान के साथ... पूर्व पाकिस्तानी मेजर का बड़ा खुलासा, बताया 26 हत्याओं के जिम्मेदार का नाम

Updated on 31-10-2025 01:53 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अफसर आदिल राजा ने पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा दावा किया है। राजा का कहना है कि पहलगाम में खून बहाने के लिए पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने ISI के विशेष अफसर को जिम्मेदारी दी थी। राजा ने अफगानिस्तान के एक एक्सपर्ट से बातचीत के दौरान बताया कि तालिबान से वार्ता कर रहे ISI के जनरल शहाब असलम इस साल पहलगाम में हुए आतंकी हमला कराने वाले पाकिस्तानी अफसर हैं। उनका बर्ताव तालिबान के साथ भी अच्छा नहीं है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस महीने हुए सैन्य संघर्ष के बाद दोनों पक्ष वार्ता कर रहे हैं। पहले दौर की वार्ता में कतर में सीजफायर पर सहमति बनी। हालांकि दूसरे दौर की वार्ता में तुर्की में दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल कई मुद्दों पर सहमति नहीं बना सके। इस गतिरोध पर आदिल राजा ऑनलाइन माध्यम से अफगानिस्तान के कारी सईद खोस्ती से बात कर रहे थे, इसी दौरान पहलगाम हमले पर बड़ा खुलासा उन्होंने किया।

मुनीर के इशारे पर रची साजिश

लंदन में रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा ने सईद खोस्ती से सवाल किया कि इस्लामाबाद और काबुल के प्रतिनिधिमंडलों में तुर्की में बात क्यों नहीं बन सकी। इस पर खोस्ती ने कहा कि इसकी वजह पाकिस्तानी पक्ष का मनमाना और खराब रवैया है। पाकिस्तानी अफसरों ने बातचीत के दौरान अफगान लोगों से उस तरह बात नहीं की, जैसे एक पेशेवर डेलीगेशन को करनी चाहिए।
सईद खास्ती ने इस दौरान राजा से यह भी कहा कि तालिबान से बात कर रहे पाकिस्तानी डेलीगेशन को आईएसआई के डीजी (स्पेशल ऑपरेशन) जनरल शहाब असलम कर रहे हैं। इस पर तुरंत ही आदिल ने कहा कि असलम तो वही अफसर हैं, जिन्होंने मुनीर के इशारे पर पहलगाम हमले की साजिश रची। जनरल असलम वही शख्स हैं, जो पूरी तरह से पहलगाम में बहे मासूमों के लिए जिम्मेदार है।

कई दावे करते रहे हैं राजा

आदिल राजा पाकिस्तानी सेना और सरकार पर अक्सर विस्फोटक दावे करते रहते हैं। हाल ही में आदिल ने अपने एक वीडियो में कहा था कि असीम मुनीर ने अमेरिका की मदद के भरोसे अफगानिस्तान में हवाई हमले करते हुए तालिबान से लड़ाई शुरू की। हालांकि मुनीर को तब झटका लगा, जब ट्रंप प्रशासन ने उनकी मदद से इनकार कर दिया। मुनीर ने बगराम बेस के नाम पर ट्रंप को ललचाने की कोशिश की थी लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…