मक्‍का को बचाने के लिए आतंकियों से भिड़ गई थी पाकिस्‍तान सेना... सऊदी प्रिंस MBS ने यूं ही नहीं किया NATO जैसा रक्षा समझौता

Updated on 18-09-2025 01:33 PM
रियाद: पाकिस्तान और सऊदी अरब में बुधवार को हुए रक्षा समझौते की दुनियाभर में चर्चा है। ये समझौता नाटो देशों की आपसी सुरक्षा गारंटी की तरह है। इसमें सऊदी या पाकिस्तान में से किसी एक पर हमले को दूसरा देश खुद पर हमला मानेगा। यानी अगर पाकिस्तान पर कोई अटैक होता है तो सऊदी उसे खुद पर हमला मानते हुए सामने आकर प्रतिक्रिया देगा। पाकिस्तान और सऊदी में सैन्य सहयोग दशकों पुराना है लेकिन नए समझौते की कुछ शर्तें भारत का ध्यान खींच रही हैं।

पाकिस्तान और सऊदी के सैन्य संबंध कई दशक पुराने हैं। इनमें एक अहम पड़ाव 1979 में देखने को मिला था। साल 1979 में मक्का में एक आतंकी गुट ने मस्जिद अल हरम पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद सऊदी ने पाकिस्तानी आर्मी से मदद मांगी थी। इसके बाद पाक आर्मी ने सऊदी सेना के साथ मिलकर मस्जिद को बचाया था। इसके बाद खाड़ी युद्ध के दौरान भी पाक आर्मी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्या हुआ था 1979 में

मक्का की ग्रैंड मस्जिद (मस्जिद अल हरम) पर 20 नवंबर 1979 को जुहैमान अल ओतैबी के नेतृत्व में करीब 200 हथियारबंद लोगों ने कब्जा कर लिया। उस वक्त करीब 50,000 लोग मस्जिद में मौजूद थे। जुहैमन और उसके अनुयायी ताबूतों में हथियार छुपाकर लाए थे। नमाज के बाद इमाम को हटाकर माइक्रोफोन से मस्जिद को कब्जे में लेने का ऐलान कर दिया गया। एक घंटे के अंदर ही मस्जिद पर पूरी तरह से उनका कब्जा हो गया।
सऊदी सेना ने हमलावरों के खिलाफ एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, तोप और गेट तोड़ने के लिए बख्तरबंद व्हीकल का इस्तेमाल किया। आखिरकार 4 दिसंबर को इस घेराबंदी को सऊदी सेना ने खत्म किया और मस्जिद में बंधक बनाए गए आम लोगों को निकाला गया। इस पूरे ऑपरेशन में सऊदी की आर्मी को पाक सेना के विशेषतौर पर मदद मिली थी। पाकिस्तान से सऊदी की मदद के लिए कमांडो भेजे गए थे।

समझौते में नया क्या है

पाकिस्तान की आर्मी लंबे समय से सऊदी सैनिकों को प्रशिक्षण दे रही है। पाक के पूर्व आर्मी चीफ राहील आतंक विरोधी सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रमुख के रूप में रियाद में तैनात हैं। सऊदी को पहले भी पाक से सैन्य मदद का आश्वासन मिलता रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि इस समझौते में नया क्या है, जिसका असर भारत और क्षेत्र पर पड़ने की बात एक्सपर्ट कह रहे हैं।

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच अभी तक एक-दूसरे को सैन्य मदद के लिए बाध्य करने वाली संधियों के बजाय जुबानी भरोसे से काम चल रहा था। दोनों देशों में हुए इस नए समझौते यह पहली बार है कि इस तरह की किसी चीज को समझौते के रूप में औपचारिक रूप दिया गया है। यानी नए समझौते बाद पाकिस्तान और सऊदी एक-दूसरे की रक्षा करने के लिए बाध्य होते हैं। ऐसे में इसके प्रभाव को लेकर कई तरह की चर्चा है।

MBS और शरीफ में समझौता

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट नाम दिया गया है। दोनों देशों के बीच यह समझौता शहबाज शरीफ की सऊदी अरब यात्रा के दौरान हुआ है। पाक विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस समझौते का मकसद रक्षा सहयोग को बढ़ाना और क्षेत्र में शांति-सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…