पाकिस्तान चुनाव में धांधली का आरोप लगाने वाला अफसर पलटा

Updated on 23-02-2024 02:20 PM

पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगाने वाले रावलपिंडी के पूर्व कमिश्नर लियाकल अली चट्टा अपनी बात से पलट गए हैं। गुरुवार रात जारी बयान में उन्होंने कहा- मैंने इमरान खान की पार्टी PTI के कहने पर बेबुनियाद आरोप लगाए। अब मैं शर्मसार हूं। मुल्क की बदनामी कराने का गुनहगार हूं। कानून जो चाहे वो सजा मुझे दे सकता है। लियाकत ने 16 फरवरी को मीडिया से कहा था- निर्दलीय 70-80 हजार वोटों के साथ जीत रहे थे, लेकिन हमने नकली बैलेट पेपर के जरिए उन्हें हरा दिया। मैं अपने जुर्म की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। दूसरी तरफ, नवाज शरीफ की पार्टी PML-N ने आरोप लगाया है कि इमरान ने लियाकत को अमेरिका में फ्लैट के साथ करोड़ों रुपए देने का ऑफर दिया था। इसके बाद लियाकत ने मुल्क को बदनाम करने वाले आरोप लगाए।

लियाकत ने पहले क्या कहा था

रावलपिंडी के पोलिंग अधिकारी लियाकत अली चट्टा ने स्वीकार किया था कि उन्होंने चुनाव में धांधली की थी। इस अधिकारी ने कहा था- धांधली में चुनाव आयोग के अध्यक्ष और पाकिस्तान के चीफ जस्टिस भी मिले हुए हैं। हमने चुनाव में हार रहे उम्मीदवारों को 50 हजार वोटों के अंतर से जिताया है। यह सब PTI समर्थन वाले निर्दलीयों को हराने के लिए किया गया। मैं मुल्क को तोड़ने के इस जुर्म का भागीदार नहीं बनना चाहता।

आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस काजी फैज ईसा ने कहा था- पोलिंग अफसर सबूत दें कि चुनावी धांधली में वो शामिल थे। नवाज की पार्टी PML-N की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने भी पोलिंग अधिकारी के आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

अब यह अफसर क्या कह रहा है

फिलहाल, पुलिस हिरासत में मौजूद लियाकत ने गुरुवार रात एक लिखित बयान जारी किया। कहा- मैं अपने किए पर बहुत दुखी और शर्मसार हूं। मैंने यह इल्जाम पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI इमरान की पार्टी) की तरफ से दिए गए लालच की वजह से लगाए और मुल्क को धोखा दिया।

बयान में लियाकत ने आगे कहा- पिछले हफ्ते जो कुछ मैंने कहा, उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। जांच एजेंसियां मेरे खिलाफ कोई भी एक्शन लेने के लिए आजाद हैं। मैंने मुल्क की बदनामी कराई है। इसके लिए जो सजा दी जाएगी, वो मुझे कबूल है। मैं अपने बयान की एक कॉपी चुनाव आयोग को भी भेज रहा हूं। मैंने 32 साल पाकिस्तान की सिविल सेवा में गुजारे हैं।

लियाकत आगे लिखते हैं- 2018 में जब चुनाव हुए तो उस वक्त इमरान की पार्टी ने पंजाब प्रांत में सरकार बनाई। वहां मेरे PTI के साथ गहरे रिश्ते बन गए। 9 मई 2023 को हुई हिंसा के बाद PTI के कई नेता मुल्क से ही भाग गए। इसी दौरान एक भगोड़ने नेता ने मुझसे संपर्क किया। मैं पहले भी उसकी मदद कर चुका हूं। 8 फरवरी को चुनाव के बाद मैं चुपचाप लाहौर गया। वहां 11 फरवरी तक रहा है और इस दौरान इस तरह के आरोप लगाने की साजिश रची गई। मुझे PTI की तरफ से बहुत तगड़ा ऑफर दिया गया था। मेरा काम इलेक्शन कमीशन पर धांधली के आरोप लगाकर मुल्क को बदनाम करना था।

PMLN का आरोप

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी PML-N ने लियाकत के ताजा बयान के बाद इमरान की पार्टी पर जबरदस्त हमला बोला और कुछ सबूत भी पेश किए। PMLN के सीनियर लीडर राजा रियाज ने कहा- अब तस्वीर साफ हो चुकी है। लियाकत ने खुद के साथ PTI का भी सच उजागर कर दिया है। लियाकत को PTI ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक फ्लैट और करीब 20 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था।

रियाज ने आगे कहा- लियाकत पाकिस्तान के सबसे करप्ट अफसरों में से एक है। वो 20 साल मजिस्ट्रेट रहा और अकूत दौलत कमाई। बड़े नेताओं से रिश्ते थे, इसलिए कभी फंसा भी नहीं। अब उसने चीफ जस्टिस और इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाए, क्योंकि वो रिटायरमेंट के बाद अमेरिका शिफ्ट होने चाहता था। इसलिए PTI से डील की।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…