जिस ऑफिस में फूला-फला ट्विटर वहां लगेगा ताला, जानें एलन मस्क ने क्यों लिया यह फैसला

Updated on 06-08-2024 05:40 PM
नई दिल्ली: आज के दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) काफी पॉपुलर है। देश-दुनिया के बड़े बिजनेसमैन से लेकर पॉलिटिशियन तक अपनी बात कहने के लिए एक्स का सहारा लेते हैं। एक्स की शुरुआत साल 2006 में अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के शहर सैन फ्रांसिस्को में हुई थी। अब खबर है इसके पहले ऑफिस में ताला लगने वाला है। ट्विटर इसी ऑफिस में फूला-फला है। यह कंपनी का हेडक्वॉर्टर भी है। इस ऑफिस में काम करने वाले एम्पॉई को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। ब्लूमबर्ग में प्रकाशित खबर के अनुसार कंपनी के मालिक एलन मस्क ने इस ऑफिस को बंद करने का निर्णय लिया है। अगले कुछ हफ्तों में इसे बंद कर दिया जाएगा।
दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने एक्स को साल 2022 में खरीद लिया था। बाद में उन्होंने ही इसका नाम ट्विटर से बदलकर एक्स किया था। बताया जा रहा है सैन फ्रांसिस्को के कुछ कड़े कानूनी नियमों के कारण मस्क ने इस ऑफिस को बंद करने का फैसला लिया है। ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में एक्स के सीईओ के एक इंटरनल ईमेल का हवाला दिया है। इसमें कहा गया है कि कंपनी सैन फ्रांसिस्को की मार्केट स्ट्रीट में स्थित अपने उस ऑफिस को बंद करने जा रही है जहां से इसकी शुरुआत हुई थी। यह ईमेल कंपनी के कर्मचारियों को भेजा गया है।
शुरुआत से नाराज थे एलन मस्क
एलन मस्क ने साल 2022 में जब इस कंपनी को खरीदा था। बाद में वह इस शहर से खासे नाराज रहने लगे। उनकी नाराजगी का सबसे बड़ा कारण यहां की संस्कृति और राजनीतिक माहौल बताया जा रहा है। इस बारे में मस्क कई बार अपनी असंतुष्टि भी जता चुके हैं। मस्क का कहना है कि वह सैन फ्रांसिस्को और इसके राज्य कैलिफोर्निया के नियमों से खुश नहीं हैं। यहां कई ऐसे नियम बन गए हैं जो हमारी संस्कृति के लिए सही नहीं हैं। मस्क ने पहले संकेत दिया था कि एक्स अपने हेडक्वॉर्टर को टेक्सास ले जाएगा। सैन फ्रांसिस्को में करीब 4,60,000 स्क्वेयर फुट में बने इस ऑफिस को कंपनी ने लीज पर दे दिया है।

लोगों को पसंद नहीं आ रहा सैन फ्रांसिस्को
नए नियमों के कारण सैन फ्रांसिस्को लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। एक डेटा के मुताबिक यहां वैकेंसी दर 36 फीसदी को पार कर गई है। अमेरिका के किसी भी मेट्रो शहर के मुकाबले यहां यह दर सबसे ज्यादा है। यहां एक्स का ऑफिस होने से इस शहर ने टेक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…