वकील काश‍िफ खान, माइक टाइसन और अंडरटेकर के नाम की चर्चा, इस बार वाइल्‍ड कार्ड फिर पलटेंगे बाजी

Updated on 21-08-2025 01:32 PM
'बिग बॉस' में एल्विश यादव ने वाइल्डकार्ड के तौर पर एंट्री की थी, तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह शो जीतकर इतिहास रच देंगे। एल्विश ने 'बिग बॉस OTT 2' जीता और मेकर्स तक को चौंका दिया था। एल्विश की जीत ने सारा गेम ही पलट दिया और अब ऐसा लगता है कि उसी को स्ट्रैटिजी बनाकर मेकर्स अब 'बिग बॉस 19' में पूरा जोर वाइल्डकार्ड एंट्रीज पर लगा रहे हैं। तभी तो दो इंटरनेशनल सिलेब्रिटीज और एक जाने-माने वकील को इस बार के सीजन में बतौर वाइल्डकार्ड लाया जा रहा है।

'बिग बॉस 19' 24 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसमें 19 सिलेब्रिटीज कंटेस्टेंट्स के रूप में नजर आएंगे। इवमें से तीन की वाइल्डकार्ड एंट्री होगी। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है। इसी बीच खबर है कि सलमान खान के शो में बॉक्सिंग के बेताज बादशाह माइक टायसन नजर आ सकते हैं। इसके अलावा WWE स्टार अंडरटेकर भी नजर आ सकते हैं। दोनों की मेकर्स के साथ बातचीत चल रही है, जिससे कुछ अहम जानकारी सामने आई है।

माइक टायसन और अंडरटेकर के नाम की चर्चा

'बिग बॉस' से जुड़े एक करीबी सोर्स ने हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' को बताया कि मेकर्स अभी माइक टायसन से बात कर रहे हैं। वह शो में मेहमान बनकर कुछ दिनों के लिए एंट्री करेंगे। यानी उनकी वाइल्डकार्ड एंट्री होगी। उधर, अंडरटेकर नवंबर में 'बिग बॉस 19' में एंट्री कर सकते हैं।

माइक टायसन 'बिग बॉस 19' में करेंगे एंट्री! फीस पर चल रही बात

सोर्स ने बताया, 'अभी हमारी माइक टायसन और उनकी टीम के साथ बातचीत चल रही है। फिलहाल उनकी फीस पर डिस्कशन चल रहा है। अगर डील हो जाती है, तो टायसन अक्टूबर में एक हफ्ते या 10 दिन के लिए एंट्री करेंगे। हालांकि, अभी डेट्स तय नहीं की गई हैं।'

वकील अली खान काशिफ देशमुख भी 'बिग बॉस 19' में

उधर, देश के जाने-माने वकील अली काशिफ खान देशमुख के नाम की भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' में वाइल्डकार्ड एंट्री करेंगे। अली काशिफ खान बॉलीवुड स्टार्स के केस लड़ने के लिए जाने जाते हैं। जिस तरह 'वाइल्डकार्ड' एल्विश यादव ने शो जीतकर पूरी बाजी ही पलट दी थी, वैसे ही माना जा रहा है कि इस बार भी वाइल्डकार्ड्स कुछ ऐसा ही करिश्मा कर सकते हैं।

'बिग बॉस 19' में इसलिए लाए जा रहे इंटरनेशनल स्टार

यह पूछे जाने पर कि 'बिग बॉस 19' में इंटरनेशनल स्टार को क्यों लाया जा रहा है, तो सोर्स ने कहा, 'पिछले काफी समय से शो में कोई इंटरनेशनल सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट नहीं रहा है। पिछले जितने भी सीजन में इंटरनेशनल स्टार नजर आए, उन्होंने शो की अपील बढ़ाने में काफी मदद की।

नवंबर में एंट्री ले सकते हैं अंडरटेकर

वहीं, खबर है कि WWE स्टार अंडरटेकर से भी 'बिग बॉस' मेकर्स की बातचीत चल रही है। वह नवंबर में एंट्री ले सकते हैं और बिग बॉस के घर में हफ्ता या 10 दिन तक रहेंगे। पर इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

'बिग बॉस 19' कब शुरू होगा? कितने कंटेस्टेंट्स और क्या है थीम?

'बिग बॉस 19' में कुल 19 कंटेस्टेंट्स एंट्री लेंगे, जिनमें से 3 वाइल्डकार्ड एंट्री होंगी। मेकर्स ने शो का जो प्रोमो जारी किया था, उसके मुताबिक, इस बार की थीम पॉलिटिक्स से संबंधित होगी। कंटेस्टेंट्स वोटिंग के जरिए अपना नेता चुनेंगे और फिर उसे ही बिग बॉस के घर का कैप्टन बनाया जाएगा। 'बिग बॉस 19' OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, यह टीवी पर आने से एक घंटे पहले OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…