दुनिया को भारी पड़ रही चीन के लोगों की 'कंजूसी', ग्लोबल ब्रांड्स के छूटने लगे हैं पसीने

Updated on 25-07-2024 04:27 PM
नई दिल्ली: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन के उपभोक्ताओं की बेरुखी ग्लोबल ब्रांड्स पर भारी पड़ रही है। चीन की इकॉनमी इस समय कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है। लोग अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं और पैसा खर्च करने के बजाय बचत करने में लगे हैं। इससे दुनिया के टॉप लग्जरी ब्रांड्स के पसीने छूट रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी कंपनी LVMH का कहना है कि पिछले तीन महीने में चीन में उसकी सेल में 14 फीसदी गिरावट आई है जबकि पहली तिमाही में यह गिरावट छह फीसदी रही थी। पेरिस की कंपनी LVMH के साथ ही ऐसा नहीं हुआ है। उसकी कई प्रतिद्वंद्वी कंपनियों का भी यही हाल है।
चीन के उपभोक्ताओं ने महंगी खरीद बंद कर दी है। साथ ही सरकार ने ऐसे एन्फ्लूएंसर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को सेंसर कर दिया है जो अपने लग्जरी गुड्स का ऑनलाइन प्रदर्शन करते हैं। LVMH दुनिया का सबसे बड़ा लग्जरी ग्रुप है। उसका कहना है कि पिछले तीन महीने में उसका ओवरऑल रेवेन्यू एक फीसदी गिरा है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी गिरावट आई है। इससे ग्रुप के चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इस कंपनी के पास 75 से अधिक महंगे ब्रांड हैं जिनमें Louis Vuitton, Dior और Tiffany & Co शामिल हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…