स्ट्रांग रूम के आज खुलेंगे ताले, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ

Updated on 03-06-2024 08:16 PM

कोरबा। लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत कोरबा लोकसभा संसदीय सीट की मतगणना 04 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना से एक दिन पूर्व काउंटिंग स्टाफ द्वारा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में मतगणना कक्ष में टेबल पर बैठकर रिहर्सल किया गया। मतगणना कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी बताई गई। मतगणना में लगे कर्मचारियों को किस द्वार से प्रवेश करना है और बेरिकेटेड रास्तों से होकर निर्धारित स्थान पर पहुंचना है यह बताया गया। 

इस दौरान मतगणना में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। सभी अधिकारी कर्मचारियों को मतगणना दिवस के दिन सुबह 6.30 बजे तक अनिवार्य रूप से निर्धारित स्थान पर परिचय पत्र के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार चरणबद्ध प्रक्रिया का पालन करते हुए आईटी कॉलेज झगरहा में की जायेगी। सर्वप्रथम मतगणना दिवस को प्रातः 6 बजे प्रेक्षक, कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, अभ्यर्थी व राजनीतिक दलों के अधिकृत पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम के ताले खोले जायेंगे। इस दौरान संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी। इसके पश्चात सीलबंद कंट्रोल यूनिट को संबंधित विधानसभा के मतगणना कक्ष में निर्धारित टेबल पर पहुंचाया जायेगा।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कार्य के लिए 14 टेबल एवं 10 टेबल पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस के लिए लगाया गया है। सर्वप्रथम सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस की मतगणना कार्य प्रारंभ किया जाएगा इसके बाद 8.30 बजे ई.व्ही. एम. मशीनों से मतगणना का कार्य किया जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…