पाकिस्तानी मूल का वो 'कुख्यात क्रिकेटर', जिसने ऑस्ट्रेलिया टीम में रहते कई बड़े कांड किए

Updated on 02-01-2026 12:56 PM
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 1986 में ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। परिवार के साथ चार साल की उम्र में वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। करियर की शुरुआत में वह विवादों से दूर थे लेकिन अंत होते-होते कई बड़े विवाद में शामिल हो गए। संन्यास लेते-लेते भी उन्होंने नया विवाद खड़ा कर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पर आरोप लगाया

उस्मान ख्वाजा ने संन्यास की घोषणा के साथ ही एक और विवाद में फंस गए। ख्वाजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं हमेशा से थोड़ा अलग महसूस करता आया हूं, आज भी कर रहा हूं। मैंने कई मायनों में खुद को बहुत अलग महसूस किया है, जिस तरह से मेरे साथ व्यवहार हुआ, जिस तरह से चीजें हुईं।'

अपने ही पिच की आलोचना की

उस्मान ख्वाजा करियर के अंत में एक के बाद एक विवाद में फंसते नजर आए। उन्होंने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के बाद पर्थ पिच की कड़ी आलोचना कर दी थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को यह पसंद नहीं आया। बोर्ड ने उनसे अपने बयान पर स्पष्टीकरण मांगा था।

टेस्ट मैच से पहले गोल्फ कोर्स पर

2025-26 एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम जोरदार तैयारी कर रही थी। दोनों टीमों के लिए यह सीरीज ट्रॉफी से बढ़कर है। इसके बाद भी वह मैच शुरू होने से पहले तीन दिन लगातार गोल्फ खेलते नजर आए। पहले टेस्ट के दौरान उनके पीठ में दिक्कत हो गई और इसकी वजह से काफी बवाल हुआ।

काली पट्टी बांधकर आईसीसी का विरोध

आईसीसी से जूते पर मैसेज लिखने की अनुमति नहीं मिली तो उस्मान ख्वाजा इसका विरोध करने का फैसला किया। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वह हाथ पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। आईसीसी को यह पसंद नहीं आया और ख्वाजा को चेतावनी मिल गई। इसकी वजह से वह अगले टेस्ट में इसे पहनकर नहीं उतरे।

आईसीसी ने जूते पर लगाया बैन

उस्मान ख्वाजा टेस्ट मैच में फिलिस्तीन को सपोर्ट करने के लिए जूते पहनकर खेलना चाहते थे। 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह जूते पर 'सभी जीवन समान हैं' लिखकर उतरना चाह रहे थे। आईसीसी ने इसकी अनुमति नहीं दी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…