वो भारतीय इंजीनियर, जिसने टी20 विश्व कप में अकेले बाबर आजम की पाकिस्तानी सेना को बर्बाद कर दिया, रुलाए खून के आंसू

Updated on 07-06-2024 01:07 PM
 टी20 विश्व कप 2024 का आगाज पाकिस्तान के लिए उम्मीद के खिलाफ गया है। उसे विश्व कप (चाहे वह टी20 हो या वनडे) के इतिहास में लगातार दूसरी बार सबसे बड़े उलटफेर का शिकार बनना पड़ा है। वनडे वर्ल्ड कप में उसे अफगानिस्तान से हार मिली थी, जबकि अब अमेरिका से हार मिली। बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान को चौंका देने के लिए मुंबई में जन्मे यूएसए के सौरभ नेत्रवलकर सुपर ओवर में सुपर स्टार साबित हुए। नेत्रवलकर को 18 रन बचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

नेत्रवलकर ने पाकिस्तान सिक्सर किंग कहे जाने वाले इफ्तिखार और शादाब को घुटनों पर ला दिया और 5 रन से जीत दर्ज की। जूनियर के तौर पर भारत की जर्सी पहनने वाले नेत्रवलकर ने टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान की शानदार शुरुआत की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। 2010 में नेत्रवलकर ने अंडर-19 विश्व कप में भारतीय जर्सी पहनी, जहां युवा बाबर की पाकिस्तान ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हार एक कड़वी गोली थी। 14 साल बाद नेत्रवलकर ने 2024 के टी20 विश्व कप में एक काव्यात्मक उलटफेर की पटकथा लिखी। एक सनसनीखेज सुपर ओवर फेंकते हुए, उन्होंने बाबर की पाकिस्तान पर यूएसए को एक शानदार जीत दिलाई।

सौरभ नेत्रवलकर कौन हैं, जिन्होंने केएल राहुल की कप्तानी में अंडर19 विश्व कप खेला था?
16 अक्टूबर 1991 को मुंबई में जन्मे नेत्रवलकर ने 2010 के विश्व कप में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी खेला था। उस समय टीम के कप्तान केएल राहुल थे, जबकि विपक्षी टीम के कप्तान बाबर आजम थे। भारत में प्रतिस्पर्धा ने उन्हें अपनी प्रतिभा को और निखारने का मौका नहीं मिला तो वह अमेरिका चले गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उन गेंदबाजों में से एक हैं जो किसी भी तरह की सतह से गति और उछाल पैदा कर सकते हैं और गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने यही किया।

नेत्रवलकर ने रणजी ट्रॉफी मुंबई के लिए खेली
पूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर 2015 में संयुक्त राज्य अमेरिका आए और लगभग 9 साल बाद उन्होंने उस खेल में इतिहास रच दिया जिसमें उन्होंने अपना करियर बनाने की ख्वाहिश जताई थी। नेत्रवलकर ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी गेम भी खेला है और वह भारत के वरिष्ठ सितारों केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और संदीप शर्मा के पूर्व साथी हैं।

अब पार्टटाइम क्रिकेटर, लेकिन भौकाल फुल टाइम वाला

न केवल एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर बल्कि एक शानदार इंजीनियर भी, नेत्रवलकर को खेल और ऑरेकल में एक वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। उनका काम कोडिंग करना है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…