एयरपोर्ट में लैंडिंग करने वाली थी फ्लाइट तभी सो गया ट्रैफिक कंट्रोलर, घंटे भर चक्कर लगाता रहा विमान, अटकी रही यात्रियों की जान

Updated on 19-09-2025 01:38 PM
पेरिस: फ्रांस के कोर्सिका द्वीप पर एक हैरान करने वाली घटना घटी, जब राजधानी अजाशियो के नेपालियन बोनापार्ट एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ड्यूटी के दौरान सो गया। इसके चलते यात्रियों से भरा विमान लगभग एक घंटे तक कोर्सिका के आसमान में चक्कर लगाता रहा। द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, घटना मंगलवार आधी रात के कुछ समय के बाद की है, जब एयर कोर्सिका के एयरबस A320 विमान ने अजाशियो स्थित हवाई अड्डे पर उतरने के लिए संपर्क किया, लेकिन एयर पोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से उसे कोई जवाब नहीं मिला।

ब्रिटिश मीडिया आउटलेट डेली मेल ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल से जवाब न मिलने के कारण पर्यटकों से भरा यात्री विमान भूमध्य सागर के ऊपर 18 मिनट तक चक्कर लगाता रहा। फ्रांस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की। इसके बाद विमान ने द्वीप के दूसरी ओर स्थित बस्तिया शहर की ओर जाने की तैयारी शुरू कर दी थी।

फायर विभाग की टीम पहुंची ATC पर

इस बीच एयर पोर्ट की फायर टीम को जांच के लिए कंट्रोल टॉवर भेजा गया। जब दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और तब जाकर टॉवर तक पहुंचने में सफल रहे। द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जब कर्मचारी अंदर घुसे तो देखकर हैरान रह गए। ट्रैफिक कंट्रोलर अपनी मेज पर सो रहा था। इसके बाद उसे जगाया गया।

यात्रियों की अटकी रही जान

नींद से वापस होश में आने के बाद कंट्रोलर ने जल्दी से रनवे की लाइटें जलाईं और उड़ान को लैंडिंग के लिए अनुमति दी। तब जाकर विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान यात्रियों की जान सांसत में रही। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने घटना की पुष्टि करते हुए असामान्य स्थिति की जांच शुरू कर दी है। ट्रैफिक कंट्रोलर का शराब और नशीली दवाओं के लिए परीक्षण किया गया, जिसका रिजल्ट निगेटिव रहा। अजाशियो हवाई अड्डे से प्रतिदिन 50 से अधिक वाणिज्यिक उड़ानें गुजरती हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…