शून्य से लगभग 50-50 तक पहुंचा आंकड़ा, भारतीय टीम में 40 प्रतिशत महिलाएं

Updated on 20-07-2024 01:57 PM
अभिषेक उपाध्याय, नई दिल्ली: पहले मॉडर्न ओलिंपिक गेम्स साल 1896 में हुए थे और इनमें महिलाओं की भागीदारी शून्य थी। ओलिंपिक के दूसरे एडिशन का मेजबान पैरिस था। तब पहली बार महिला खिलाड़ियों ने इन गेम्स में हिस्सा लिया था। साल 1900 के हुए पेरिस ओलिंपिक में 22 महिलाओं ने शिरकत की थी। छोटी सी उस शुरुआत के 124 साल के बाद अब ओलिंपिक में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि महिला और पुरुष खिलाड़ियों की भागीदारी लगभग 50-50 होगी। पैरिस ओलिंपिक के आयोजकों के ताजा आंकड़े बताते हैं कि इस बार इन खेलों में कुल 11,215 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें 49% ऐथलीट महिलाएं (5,503) हैं जबकि 51 प्रतिशत (5712) पुरुष। तोक्यो ओलिंपिक में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी का आंकड़ा 47.2% था।

अमेरिकी दल में पुरुषों से अधिक महिला ऐथलीट
एक बार फिर अमेरिका का सबसे बड़ा दल पैरिस पहुंचेगा। अमेरिका 638 खिलाड़ियों को पैरिस भेज रहा है। इसमें 338 यानी 53 प्रतिशत महिलाएं हैं। एक छोटे से देश गुआम के दल में सात खिलाड़ी होंगे। इनमें से छह महिलाएं हैं। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो उसके दल में 87.5 प्रतिशत महिला खिलाड़ी हैं जो सर्वाधिक हैं। लैंगिक समानता सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है। ओलिंपिक मिशन के प्रयासों से इन खेलों को संचालित करने वाले अधिकारियों में महिलाओं की संख्या भी काफी बढ़ी है। तोक्यो ओलिंपिक में लगभग 30 प्रतिशत टेक्निकल ऑफिशल्स महिलाएं थीं। पैरिस में इनकी संख्या बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…