वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद
Updated on
19-02-2026 01:00 PM
रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार देर रात निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से भेंट कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों पर विस्तृत ज्ञान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, संस्कारों के संरक्षण और युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महासचिव अजय अवस्थी एवं डॉ. सुनील कुमार ओझा, तथा प्रदेश सचिव राम तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस आध्यात्मिक एवं पावन कार्यक्रम का आयोजन परम भक्त सुशील ओझा एवं उनके परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को समाज के लिए प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक बताया गया।
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…