पहलगाम हमले से दहला देश, उधर अक्षरा सिंह ने बेफिक्र होकर शेयर किया ये वीडियो, लोग बोले- बहन न्यूज देख लिया करो

Updated on 24-04-2025 02:10 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी पहलगाम हमले पर दुख जताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर इस आतंकी हमले को लेकर दुख भी जताया था, लेकिन अब जब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया तो निशाने पर आ गईं। यूजर्स ने उन्हें न्यूज देखने की हिदायत दे डाली। मालूम हो कि पूरा देश पहलगाम हमले से दहला हुआ है। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे, जो हिंदू थे। कहा जा रहा है कि आतंकियों ने उनका नाम और धर्म पूछकर उन्हें मौत के घाट उतारा था।
Akshara Singh ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसमें वो आईने के सामने खड़ी होकर लिपस्टिक लगा रही हैं और अदाएं दिखा रही हैं। उनके पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ताना भी मारा है।

यूजर्स ने साधा निशाना



अक्षरा सिंह के फैंस उनकी अदाओं पर फिदा हो गई। फैंस भर-भरकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, एक यूजर ने लिखा, 'बहन न्यूज भी देख लिया करो।' दूसरे ने लिखा, 'पर श्वेता तिवारी के आगे अक्षरा फेल है।'

अक्षरा ने शेयर किया था स्टेटस

इससे पहले अक्षरा ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर पहलगाम हमले पर दुख जताया था। हालांकि, 24 घंटे बाद उनका पोस्ट हट चुका है। बता दें कि अक्षरा की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 6.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वो भी अपने फॉलोअर्स के लिए खूब सारे पोस्ट शेयर करती हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…