कंपनी ने कर्मचारी के खाते में भेजा सैलरी से 330 गुना ज्यादा अमाउंट, इस्तीफा देकर फोन किया बंद, कोर्ट केस में भी मिली जीत

Updated on 08-10-2025 02:09 PM
सैंटियागो: चिली में एक नौकरीपेशा शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जो कहानी जैसा लगता है। इस शख्स के अकाउंट में कंपनी ने उसकी माहवार तनख्वाह से 330 गुना ज्यादा रकम भेज दी। अचानक इतनी बड़ी रकम खाते में देखकर इस शख्स को लालच आ गया और उसने कंपनी को पैसा वापस करने से इनकार कर दिया। ऐसे में मामला कोर्ट में पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि उसे कानूनी लड़ाई में जीत मिली गई है। यानी कोर्ट ने इस शख्स को राशि अपने पास रखने की अनुमति दे दी है।

द मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला खाद्य कंपनी डैन कंसोर्सियो इंडस्ट्रियल डे एलिमेंटोस डे चिली का है। यह कर्मचारी कंपनी में कार्यालय सहायक के रूप में कार्यरत था। उसकी तीन साल पहले सैलरी प्रति माह 386 पाउंड (46162 रुपए) थी। मई 2022 में कंपनी ने उसे सैलरी ट्रांसफर की तो पेरोल में तकनीकी खराबी के चलते उसके खाते में 127,000 पाउंड (1,51,88311 रुपए) चले गए।

कंपनी ने किया संपर्क

कंपनी ने ज्यादा रकम ट्रांसफर होने पर अपने इस कर्मचारी से संपर्क किया। वह कथित तौर पर कंपनी को पैसे वापस करने के लिए सहमत हो गया। दो दिन तक वह पैसा वापस देने की बात करता रहा लेकिन तीसरे दिन उसने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देकर उसने कंपनी का फोन उठाना और जवाब देना बंद कर दिया। इस पर कंपनी ने फिर उस पर चोरी का आरोप लगाया और कोर्ट में मामला ले गई
कंपनी और कर्मचारी के बीच तीन साल तक कानूनी लड़ाई चलती रही। आखिरकार तीन साल बाद सैंटियागो की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि यह घटना चोरी की नहीं थी। कोर्ट ने कहा कि कर्मचारी ने चोरी नहीं की है बल्कि यह अनधिकृत संग्रह (अनअथॉराइज्ड कलेक्शन) का केस है। कोर्ट ने इस मामले को आपराधिक मुकदमे के रूप में आगे बढ़ाने से इनकार करते हुए खारिज कर दिया
अदालत ने इस व्यक्ति को आपराधिक आरोपों से मुक्त कर दिया है। ऐसे में शख्स को पैसा अपने पास रखने की इजाजत मिल गई है। यह कंपनी के लिए बड़ा झटका है। हालांकि कंपनी ने दीवानी कार्यवाही के माध्यम से अपने पैसे वसूलने के प्रयास जारी रखने की बात कही है। कंपनी ने कहा है कि हम फैसले की समीक्षा के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाएंगे। हम सभी कानूनी उपायों पर विचार करेंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…